निया शर्मा ने देर रात नए घर में कट किया केक, ये लोग आए नजर
निया शर्मा ने देर रात नए घर में कट किया केक, ये लोग आए नजर
Share:

टेलीविज़न जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा आज एक वर्ष और बड़ी हो गई हैं। लोकप्रिय टीवी एक्ट्रेस आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। देर रात ही निया शर्मा का जन्मदिन सेलिब्रेशन आरम्भ हो गया है। घर पर मां-भाई तथा दोस्तों के साथ निया शर्मा ने देर रात केक काटकर अपने जन्मदिन के जश्न का आरम्भ किया। एक्ट्रेस ने अपने नजदीकी मित्रों के साथ मिलकर अपना बर्थडे नए घर में मनाया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

बता दे कि अक्सर निया शर्मा अपने फैशनसेंस के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। जन्मदिन पर भी अभिनेत्री ने विशेष ड्रेस को चुना। मिडनाइट पार्टी में ब्लू रंग के हॉल्टर-नेक गाउन में निया शर्मा बहुत खूबसूरत लग रही थीं। प्लंजिंग नेकलाइन तथा फ्रंट स्लिट ने उनके बर्थडे लुक में ग्लैमर का तड़का लगाया। निया शर्मा ने अपने बालों को खुला रखा था तथा एलिगेंट मेकअप के साथ इस लुक को कम्पलीट किया था। सोशल मीडिया पर साझा की गई कई फोटोज में प्रशंसकों को निया शर्मा की बर्थडे पार्टी की बेहतरीन झलक देखने को मिल रही है।

साथ ही फोटोज में निया गुब्बारा सेट के पास हाथ में केक लिए पोज देती दिखाई दे रही हैं। वही हाल ही में निया शर्मा ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है। एक्ट्रेस ने अपने नए घर में जन्मदिन से पहले गृह प्रवेश पूजा आयोजित की थी। जिसकी फोटोज शेयर करने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया था। निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पूजा की तस्वीरें साझा की थीं। इन फोटोज में निया के प्रशंसक तथा फॉलोअर्स को उनके नए अपार्टमेंट की एक झलक देखने को मिली थी। वही बात यदि निया के वर्कफ्रंट की करें तो निया शर्मा को अंतिम बार बिग बॉस ओटीटी में देखा गया था। 

पूल में मस्ती करती नजर आई टीवी की ये 3 हसीनाएं, देंखे ये तस्वीरें

अक्टूबर में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छोड़ देंगे मोहसिन खान और शिवांगी जोशी

भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया के साथ मिलकर लॉन्च किया यूट्यूब चैनल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -