निया शर्मा के हर डांस स्टेप को इस एक्टर ने किया फॉलो, एक्ट्रेस बोली- 'मैंने तुमसे पंगा...'
निया शर्मा के हर डांस स्टेप को इस एक्टर ने किया फॉलो, एक्ट्रेस बोली- 'मैंने तुमसे पंगा...'
Share:

टीवी पर इच्छाधारी नागिन बनकर सभी के दिलों में बसने वाली निया शर्मा आजकल सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। आए दिन एक्ट्रेस का नया अंदाज सामने आ जाता है जो फैंस को खूब पसंद आता है। वैसे निया कभी अपने स्टाइलिश लुक से कभी अपने डांस वीडियो से फैन्स का ध्यान खींचती हैं। अब एक बार फिर से निया शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने दोस्‍त और एक्‍टर शालीन भनोट संग डांस करती नजर आ रही हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

आप देख सकते हैं निया शर्मा का यह डांस वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है।वैसे इस वीडियो को निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया है। इस वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शालीन भनोट निया के डांस स्टेप्स को बारी-बारी से कॉपी कर रहे हैं। वहीँ निया शर्मा ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है: "तुम मुझे इसमें पछाड़ दोगे, यह जानते हुए भी मैंने तुमसे पंगा ले लिया।"

आप सभी को हम यह भी बता दें कि निया शर्मा द्वारा शेयर किए गए डांस वीडियो को अब तक हजारों व्यूज मिल चुके हैं। वैसे काम के बारे में बात करें तो निया शर्मा आखिरी बार जी5 पर 'जमाई राजा 2।0' में मुख्य भूमिका निभाती दिखाई दी थीं। इस शो में उन्होंने एक्टर रवि दुबे के साथ मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी के साथ निया शर्मा ने टीवी की दुनिया में अपने कदम जमाए है। उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में सीरियल काली से कदम रखा था, लेकिन उन्होंने सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' से ही हासिल की। अब वह अपने दमदार अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं।

खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने फिर लुटा फैंस का दिल, वायरल हुआ ये गाना

क्या सच में भी करण ने कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर कर दिया है अनफॉलो

क्या रद्द हो जाएंगे बिहार के पंचायत चुनाव ? कोरोना विस्फोट की आशंका के चलते EC पहुंची कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -