राष्ट्रीय जाँच एजेंसी कर सकती है हेडली की बीवी से पूछताछ
राष्ट्रीय जाँच एजेंसी कर सकती है हेडली की बीवी से पूछताछ
Share:

नई दिल्ली : भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी अब 26/11 मुंबई हमले के गुनहगारों में से एक डेविड कोलमैन हेडली की पत्नी फैजा ओताल्हा से पूछताछ करेगी। कहा जा रहा है कि मोरक्को के अधिकारियो ने इस बात के लिए एनआईए को परमिशन दे दी है। इसके लिए मोरक्कों के अधिकारियों ने कुछ शर्ते रखी है। फैजा हेडली से अलग रहती है। इस संदर्भ में कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि हेडली और फैजा के बीच की बातचीत को एनआईए सबूत के तौर पर पेश कर सकती है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईए के अधिकारियों ने मोरक्कों के अधिकारियों को पत्र भेजकर इस बात की अनुमति मांगी थी। जिसके बाद मोरक्को ने कुछ शर्तों के साथ इसकी मंजूरी दे दी है।

हेडली आतंकवाद के आरोप में शिकागो में 35 साल की जेल की सजा काट रहा है, हाल ही में उसने भारत सरकार के सामने मुंबई हमले के मामले में अप्रूवर बनने का प्रस्ताव रखा था। भारत पूरी तरह आश्वस्त है कि फैजा से पूछताछ में हेडली के 26/11 हमले में हाफिज सईद और पाकिस्तान के साथ संबंधों की जानकारी मिलेगी। एनआईए ने 2009 में भारत में हे़डली की गतिविधियों को लेकर एक मामला दर्ज किया था।

एनआईए के आरोप पत्र में लिखा गया है कि फैजा दो बार भारत आई थी। अप्रैल 2007 में भारत यात्रा के दौरान वो पहले होटल ताज में रुकी और फिर होटल ट्राइडेंट में। इस दौरान उसने दोनों होटलों की रेकी की। मई 2007 में कराची वापसी से पहले हेडली और फैजा एक बार फिर ताज में ठहरे थे और मई में ही हेडली दुबई चला गया। फैजा और हेडली की शादी 2007 में हुई थी। इसे एक साल बाद ही हेडली ने उशे तलाक दे दिया था। इससे पहले फैजा ने हेडली के निजी जीवन से जुड़े कुछ साक्ष्य सुरक्षा एजेंसियों को दिए थे।

इसी में मुंबई से उसके संबंध भी शामिल थे। यह दूसरी बार है जब भारत ने फैजा का बयान दर्ज करने के लिए मोरक्को से अनुरोध किया है। इससे पहले 2012 में ही फैजा से पूछताछ के लिए परमिशन मांगी गई थी। जवाब में मोरक्को ने अपने देश की कानून प्रवर्तन एजेंसी द्वारा रिकॉर्ड किए गए जवाब भेजे थे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -