पुलिस वालों ने बनाया 16 महिलाओं को हवस का शिकार
पुलिस वालों ने बनाया 16 महिलाओं को हवस का शिकार
Share:

रायपुर :  यहां पुलिसकर्मियों द्वारा 16 से अधिक महिलाओं को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। जिन महिलाओं की इज्जत के साथ पुलिसकर्मियों ने खिलवाड़ किया, वे सभी बस्तर क्षेत्र की आदिवासी बताई जा रही है। बताया गया है कि ड्यूटी के वक्त ही पुलिसकर्मियों ने बस्तर क्षेत्र में कथित तौर पर महिलाओं से रेप किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की तरफ से यह खुलासा करते हुये राज्य की रमन सिंह सरकार को नोटिस भेजा गया है। नोटिस में इस बात का जवाब मांगा गया है कि सरकार ने पीड़ित महिलाओं के लिये 37 लाख रूपये का अंतरिम बजट पारित क्यों नहीं किया।

आयोग सूत्रों ने बताया कि रेप करने के अलावा अन्य कई महिलाओं का यौन उत्पीड़न भी पुलिसकर्मियों द्वारा किया गया है। शनिवार के दिन आयोग ने बस्तर में हुए रेप मामलों की जानकारी दी है तथा इसमें पुलिसकर्मियों पर भी रेप करने का आरोप लगाया गया है। बताया गया है कि आयोग अब उन महिलाओं के बयान रिकाॅर्ड करने का काम करेगा, जिनके साथ पुलिस वालों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक रेप का शिकार बनी करीब 30 से अधिक महिलाओं ने हिम्मत जुटाते हुये आयोग की शरण ली है। हालांकि आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामले भी दर्ज किये गये लेकिन बताया गया है कि रिपोर्ट दर्ज करते समय अजा-जजा एक्ट का पालन नहीं किया गया।

Video : ऑनलाइन डेटिंग के चलते 15 साल की लड़की के साथ रेप किया फिर कर दी...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -