15 वर्षों के विकासीय लक्ष्य पर UN में हुई चर्चा
15 वर्षों के विकासीय लक्ष्य पर UN में हुई चर्चा
Share:

न्यूयाॅर्क : संयुक्त राष्ट्र में सतत विकास लक्ष्य को लेकर कहा गया है कि इसे आगामी 15 वर्षों तक जारी रखा जा सकता है। यही नहीं गरीबी और भूख को समाप्त कर लिंग समानता को तय करने के अतिरिक्त सभी को सम्मान का जीवन उपलब्ध करवाना और असमानता को मिटाकर जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में कार्य करने पर ध्यान दिए जाने की बात को प्रधानता से सामने रखा गया है। इसके लिए करीब 193 सदस्यों वाली महासभा द्वारा नए तरह की रूपरेखा सामने रखी गई है। इसी के साथ लगातार विकास के लिए वर्ष 2030 का एजेंडा ध्यान में रखा गया है। असमानता के साथ संघर्ष और जलवायु में आने वाले बदलाव का समाना करने के लिए 169 तरह के लक्ष्य तय किए गए हैं।

बड़े विचार विमर्श के बाद इस तरह का विकासीय एजेंडा तय किया गया है। इसे इस तरह से अपनाया गया है जब वैश्विक और वित्तीय संस्थाओं के प्रमुख व दूसरे लोग संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में 70 वीं वर्षगांठ मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून ने इस एजेंडे को बिगुल कहा है। उन्होंने कहा कि यह एजेंडा समृद्धि लाएगा और इसके लिए जीवनस्तर के सशक्तीकरण के ही साथ शांति को तय किया जाएगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -