World Cup 2019 : न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से दी दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त
World Cup 2019 : न्यूजीलैंड ने 4 विकेट से दी दक्षिण अफ्रीका को करारी शिकस्त
Share:

लंदन : विश्व कप 2019 का 25वां मुकाबला बुधवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बर्मिंघम में खेला गया। कप्तान केन विलियमसन (103*) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (60) की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने रोमांचक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 4 विकेट से हराया। दक्षिण अफ्रीका के 241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने अपने 4 विकेट 80 रन पर ही गंवा दिए। लेकिन कप्तान विलियमसन और डी ग्रैंडहोम की 91 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने आखिरी ओवर में मैच जीत लिया।

क्रिकेट के इतिहास में बना एक और नया रिकॉर्ड, छह रन पर ढेर हुई पूरी टीम

इस तरह रहा पूरा मुकाबला 

जानकारी के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की तरफ से क्रिस मोरिस ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। महज 12 रन के स्कोर पर कीवी टीम को कॉलिन मुनरो (9) के रूप में पहला झटका लगा। तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा ने उन्हें खुद की गेंद पर कैच लेते हुए पवेलियन भेजा।  

चिली ने कुछ इस तरह एकतरफा मुकाबले में जापान को दी करारी शिकस्त

लड़खड़ा गई पूरी पारी 

इसी के साथ मुनरो के आउट होने के बाद गुप्टिल ने कप्तान विलियमसन के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन 14.6 ओवर में एंडिले फेहलुकवायो की गेंद पर गुप्टिल हिट विकेट होकर चलते बने। उन्होंने पांच चौके की मदद से 35 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए विलियमसन और गुप्टिल के बीच 60 रनों की साझेदारी हुई। इसके कुछ देर बाद कीवी टीम को रॉस टेलर (1) के रूप में बड़ा और तीसरा झटका लगा। क्रिस मॉरिस ने उन्हें विकेटकीपर डिकॉक के हाथों काच आउट कराकर चलता किया। गुप्टिल के आउट होने के बाद कीवी टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। 

बॉक्सर की भूमिका के लिए काफी पसीना बहा रहे फरहान अख्तर, शेयर किया वीडियो

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग से भड़की सानिया, कहा- मैं पाकिस्तानी टीम की माँ नहीं....

VIDEO: क्रिकेट मैदान में शॉर्ट्स हटाकर पेशाब करने लगा व्यक्ति, जानिए भारतीय या पाकिस्तानी?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -