गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर नवजोत सिंह सिद्धू को मिला न्योता
गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर नवजोत सिंह सिद्धू को मिला न्योता
Share:

कानपुर : शहर में हर बार धूम धाम से मनाये जाने वाले गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी पर्व पर इस बार नवजोत सिंह सिद्धू को भी न्योता भेज दिया गया है। यह जानकारी श्रीगुरु सिंह सभा कानपुर महानगर के चेयरमैन सरदार कुलदीप सिंह ने दी। अशोक नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने बताया कि सिद्धू के ओएसडी बन्नी संधू और सचिव  दलजीत से चंडीगढ़ में मिले थे और आयोजन के बारे में जानकारी दी थी। आश्वासन मिला कि तबीयत ठीक हुई तो सिद्धू ननकाना साहिब से मिट्टी लेकर आएंगे। श्रीगुरु सिंह सभा कानपुर महानगर की ओर से 14,15 व 16 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर साहिब का शहीदी पर्व मनाया जाएगा। 14 को पांडुनगर गुरुद्वारा से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। 15 व 16 को शबद कीर्तन और लंगर होगा।

साथ ही उन्होंने बताया कि शहीदी पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित हुई जिसमें गुरचरण सिंह पचनंदा टाइगर, मोहकम सिंह, मान सिंह बग्गा समेत अन्य जत्थे बंदियों के पदाधिकारी आए थे। बैठक में तय हुआ कि इस बार भी पर्व भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रेसवार्ता में प्रधान सिमरनजीत सिंह, तेजेंदर पाल सिंह, प्रिंस वासु, सुखप्रीति सिंह बंटी, गुरविंदर सिंह आदि मौजूद रहे।

अभी बीमार है सिद्धू - विधानसभा चुनावो में प्रचार के बाद फिलहाल सिद्धू गले की बीमारी से जूझ रहे है जिस कारण डॉक्टरो ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है. 

सिद्धू पर भड़के परेश रावल, कहा - उन्हें कोई गंभीरता से नहीं लेता

भाजपा ने दिए तीन मोदी, दो भाग गये, तीसरे तैयारी में- सिद्धू

पंजाब: सिद्धू के विरोध को देखते हुए पंजाब कैबिनेट की बैठक आज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -