नहीं रहे मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना, कोरोना और हार्ट अटैक से हुआ निधन
नहीं रहे मशहूर न्यूज़ एंकर रोहित सरदाना, कोरोना और हार्ट अटैक से हुआ निधन
Share:

नई दिल्ली: मशहूर न्यूज एंकर रोहित सरदाना की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। काफी समय तक जी न्यूज में एंकर रहे रोहित सरदाना इन दिनों आज तक न्यूज चैनल में एंकर के रूप में कार्य कर रहे थे। उनके निधन पर सुधीर चौधरी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'अब से थोड़ी पहले जितेंद्र शर्मा का फोन आया। उसने जो कहा सुनकर मेरे हाथ काँपने लगे। हमारे मित्र और सहयोगी रोहित सरदाना की मृत्यु की ख़बर थी। ये वायरस हमारे इतने क़रीब से किसी को उठा ले जाएगा ये कल्पना नहीं की थी। इसके लिए मैं तैयार नहीं था। यह भगवान की नाइंसाफ़ी है...। ॐ शान्ति।' 

बता दें कि टीवी मीडिया में काफी समय से काम कर रहे रोहित सरदाना इन दिनों 'आज तक' न्यूज चैनल प्रसारित होने वाले शो 'दंगल' की एंकरिंग करते थे। 2018 में ही रोहित सरदाना को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने भी रोहित सरदाना के निधन की जानकारी दी है।

उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, 'दोस्तों बेहद दुखद खबर है। मशहूर टीवी न्यूज एंकर रोहित सरदाना का देहांत हो गया है। उन्हें आज सुबह ही हार्ट अटैक आया है। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना।'

 

18 लोगों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह, अब तक 2.45 करोड़ लोगों ने किया पंजीकरण

दिल्ली कांग्रेस ने की राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रपति शासन की मांग

मानवता की सेवा, 10वीं कक्षा की छात्राओं ने जुटाए 2 लाख रुपए, गऱीबों में बांटे ऑक्सीमीटर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -