मुख्यमंत्री बादल का हाल जानने अस्पताल पंहुचे PM मोदी
मुख्यमंत्री बादल का हाल जानने अस्पताल पंहुचे PM मोदी
Share:

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के स्वास्थ का हाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अस्पताल पाहुचे। सीने में बेचैनी और बुखार की शिकायत के चलते सीएम बादल को यहां एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। पीएम मोदी अपने एक दिवसीय चंडीगढ़ दौरे को खत्म करने के बाद बादल से मिलने पाहुचे थे जिस दौरान उन्होने बादल की तबीयत का हाल जाना।

वही आपको बता दे की चंडीगढ़ से ही फ्रांस के राष्ट्रपति फांस्वा ओलोंद ने अपनी तीन दिवसीय भारतीय यात्रा की शुरुआत की। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से जानकारी है की प्रधानमंत्री मोदी ने बादल के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए कुछ पल अस्पताल मे व्यतीत किए।

पीजाआईएमईआर अधिकारियों के मुताबिक बादल की हालत समान्य है और तेजी से उनकी हालत मे सुधार है। छाती में बेचैनी की परेशानी के चलते उन्हें दो दिन पहले नवांशहर के एक स्थानीय अस्पताल में दाखिल किया गया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -