सबसे पहले मतदान फिर कन्यादान!
सबसे पहले मतदान फिर कन्यादान!
Share:

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव के तहत, आज प्रथम चरण का मतदान हो रहा है। प्रथम चरण के मतदान के लिए, विभिन्न क्षेत्रों में सुबह से वोटिंग की जा रही है। जिसके तहत सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात की 89 सीटों पर मतदान किया जा रहा है। मतदान के दौरान, कई विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां दिग्गजों का भाग्य दांव पर लगा हुआ है। मतदान केंद्रों पर मतदाता बड़े पैमाने पर वोटिंग करने पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने राजकोट में मतदान किया। उन्होंने, मतदान से पूर्व पूजन किया, और पत्नी के साथ मतदान किया। मगर जिन लोगों में मतदान का सबसे अधिक उत्साह देखा गया वे थे, नवविवाहित जोड़े। जी हां, इन युगलों ने शादी की विभिन्न रस्मों - रिवाज के बीच मतदान को महत्व दिया। इसी तरह के युवा, भरूच में दिखाई दिए।

शादी समारोह के लिए, पहने जाने वाले परिधानों में सजे-धजे जोड़ों ने अपने-अपने मतदान केंद्रों में पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया। इन लोगों का कहना था कि, उनका एक वोट बेहद महत्वपूर्ण है। यह गुजरात के क्रमिक विकास को तय करेगा। वोटिंग करने वालों में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा भी शामिल थे।

उन्होंने राजकोट में वोटिंग की। मतदान करने वालों में जहां महिलाऐं शामिल थीं वहीं बड़े पैमाने पर बुजुर्गों ने अपनी भागीदारी की। गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले दौर में 24689 मतदान केंद्रों पर मतदान किया गया। प्रथम चरण में 2 करोड़ से भी अधिक मतदाता प्रत्याशियों के निर्वाचन के लिए वोटिंग कर रहे हैं।

गुजरात चुनाव- ईवीएम खराब होने से रूक गया मतदान!

पहले चरण में गुजरात की 89 सीटों पर आज डाले जाएंगे वोट

पहले दौर में 65% से अधिक मतदान के साथ ऐतिहासिक सफलता

क्या कहते है उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के एग्जिट पोल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -