भारत से आने वाले लोगों पर न्यूज़ीलैंड ने लगाई रोक, बढ़ते कोरोना के कारण लिया फैसला
भारत से आने वाले लोगों पर न्यूज़ीलैंड ने लगाई रोक, बढ़ते कोरोना के कारण लिया फैसला
Share:

ऑकलैंड: भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों के बीच न्यूजीलैंड ने बड़ा फैसला लिया है। न्यूजीलैंड में भारत से आने वाले यात्रियों पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डन ने गुरुवार को इस संबंध में फैसला लिया है। ये रोक उन लोगों पर भी लागू होगी जो न्यूजीलैंड के नागरिक हैं और किसी कारण फिलहाल भारत में हैं।

न्यूजीलैंड की सरकार की तरफ से बताया गया है कि भारत से आने वाले लोगों पर प्रतिबन्ध 11 अप्रैल से आरंभ होगा और 28 अप्रैल तक जारी रहेगा। इस दौरान सरकार अन्य तरीकों के बारे में सोचेगी जिससे यात्रा को पुनः बहाल किया जा सके। न्यूजीलैंड पहले भी कई अन्य देशों के यात्रियों की एंट्री पर बैन लगा चुका है। इस सूची में तब भारत भी शामिल था। हालांकि बाद में मामलों के घटने के बाद उस रोक को हटा लिया गया था।

बहरहाल, एक बार फिर न्यूजीलैंड की तरफ से ये फैसला उस समय लिया गया है, जब भारत में कोरोना महामारी की दूसरी लहर जारी है। बीते चार दिनों में ही तीन दिन भारत में कोरोना के एक दिन में एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को सवा लाख से अधिक नए केस मिले है। भारत में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। बीते दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए मामले सामने आए हैं। ऐसे ही दिल्ली में भी केस बढ़े हैं। यहां बीते 24 घंटे में लगभग 5500 केस सामने आए हैं। यूपी में भी 5000 के लगभग तो कर्नाटक में सात हजार के करीब नए केस देखने को मिले हैं।

ओसाका ने की स्थानीय चिकित्सा आपातकाल की घोषणा, कोरोनोवायरस मामलों ने तोड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने यूरोपीय संघ से एस्ट्राजेनेका कोविड-19 वैक्सीन जारी करने का किया आह्वान

एस्ट्राजेनेका वैक्सीन लगवाने वालों में बन रहे है खून के थक्के, ब्रिटेन में रोका गया ट्रायल

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -