Ind Vs NZ: भारत की गेंदबाज़ी फिर हुई फ्लॉप, न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट से दी करारी मात
Ind Vs NZ: भारत की गेंदबाज़ी फिर हुई फ्लॉप, न्यूज़ीलैंड ने 7 विकेट से दी करारी मात
Share:

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड ने तीन मैच की ODI सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया को 7 विकेट से पराजित कर दिया। ऑकलैंड के ईडेन पार्क में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने शिखर धवन, शुभमन गिल और श्रेयस के अर्धशतकों की सहायता से 50 ओवर में 7 विकेट पर 306 रन का स्कोर खड़ा किया। 

इस टारगेट का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड ने 47.1 ओवर में 3 विकेट पर 309 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टॉप लैथम (Tom Latham) ने सर्वाधिक 104 में नाबाद 145 रन बनाए। लैथम को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। केन विलियमसन (Kane Williamson) भी 98 गेंद में 94 रन बनाकर नॉट आउट रहे। टॉम लैथम और केन विलियमसन ने 164 गेंद में 221 रन की नाबाद पार्टनरशिप की। हालांकि, न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही थी। कीवी टीम 20 ओवर में महज 88 रन बना सकी थी और उसके तीन विकेट गिर दिए थे। हालांकि, इसके बाद विलियमसन और लैथम ने खूंटा गाड़ दिया और टीम को विजयी बनाने के बाद ही पवेलियन लौटे।

टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट उमरान मलिक ने झटके। इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल क्र ली है। इससे पहले टीम इंडिया के लिए श्रेयस अय्यर ने सर्वाधिक 80 रनों की पारी खेली। कप्तान शिखर धवन ने 72 और शुभमन गिल ने 50 रन बने। अंत में वॉशिंगटन सुंदर ने तेजी से 16 गेंद पर 37 रन बनाए। लेकिन, भारतीय गेंदबाज़ 307 रनों का लक्ष्य बचाने में नाकाम रहे। 

'नहीं चल रहा है तो बाहर निकालो..', ऋषभ पंत पर जमकर भड़का पूर्व क्रिकेटर

T20 में द्रविड़ से बेहतर कोचिंग दे सकता है ये खिलाड़ी ! हरभजन सिंह ने बताया नाम

विराट ने पहनी इतनी महंगी टी-शर्ट कि दाम सुनने वालों के उड़ गए होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -