दिल्ली में बनने जा रहा अनूठा फ्लाईओवर, वाहन भी गुजरेंगे, बाज़ार भी सजेगा
दिल्ली में बनने जा रहा अनूठा फ्लाईओवर, वाहन भी गुजरेंगे, बाज़ार भी सजेगा
Share:

नई दिल्ली: आने वाले समय में दिल्ली में एक ऐसा भी फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिसके ऊपर बाजार सजेगा। यह फ्लाईओवर डबलडेकर होगा। यहां नामी कंपनियों के अलावा स्थानीय लोगों को भी लाइसेंस प्रदान किए जाएंगे। दिल्ली के लोगों को एक पिकनिक स्पॉट मिलेगा। यहां ओपन थियेटर भी होगा। यहां आने जाने लोगों के लिए फ्लाईओवर के ही एक हिस्से में पार्किंग का इंतज़ाम किया जाएगा। इसके अलावा इस बाजार में आने जाने के लिए बैट्री रिक्शा मुहैया कराए जाएंगे।

यह सुविधा सिग्नेचर ब्रिज से डीएनडी तक यमुना के किनारे बनने वाले डबलडेकर फ्लाईओवर के युधिष्ठिर फ्लाईओवर से सलीमगढ़ बाईपास तक 2335 मीटर वाले हिस्से में होगी। DND से सिग्नेचर ब्रिज तक बनने वाले इस फ्लाईओवर का 6 किमी का भाग डबलडेकर होगा। इसमें पहला हिस्सा सिग्नेचर ब्रिज से युधिष्ठिर फ्लाईओवर तक का होगा। दूसरा हिस्सा युधिष्ठिर फ्लाईओवर से सलीमगढ़ बाईपास के राजघाट वाले इलाके तक होगा। इस जगह से प्रगति मैदान के बीच का तीसरा हिस्सा होगा।

चौथा हिस्सा प्रगति मैदान रेलवे क्रॉसिंग से लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग-9 तक होगा। यमुना स्टैंडिंग कमेटी से अनुमति मिलने के बाद अब लोक निर्माण विभाग इस कॉरिडोर योजना को मंजूरी के लिए यूटिपेक यानि यूनाइटेड ट्रैफिक एंड इंफ्रास्ट्रक्चर प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सेंटर में लगाए जाने की तैयारी में है। वहां से मंजूरी मिलने पर दिल्ली अर्बन आर्ट कमीशन से इजाजत ली जाएगी। योजना के अनुसार ऊपर के भाग में तेज रफ्तार वाले बड़े वाहन चलेंगे। जबकि नीचे के हिस्सा में आइटीओ वाले क्षेत्र को छोड़कर अन्य भाग को हल्के वाहनों के यातायात के लिए रखा जाएगा।

अनिल अंबानी ने डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जानें वजह

राष्ट्रीय मिर्गी दिवस : जानिए मिर्गी के लक्षण और बचाव का तरीका

सैलरी को लेकर होने जा रहा बड़ा बदलाव ! मोदी सरकार लागू करेगी 'एक देश एक वेतन' योजना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -