कहीं प्लेट फेंककर तो कहीं अंगूर खाकर, जानिए कहाँ-कैसे मनाते हैं नया साल
कहीं प्लेट फेंककर तो कहीं अंगूर खाकर, जानिए कहाँ-कैसे मनाते हैं नया साल
Share:

नया साल आने वाला है और नए साल के आने के लिए लोग काफी उत्साहित है। नए साल को लेकर ना जाने कितनी उम्मीदें हैं। ऐसे में कुछ दिनों में ये साल हमारा अतीत होगा और साल 2022 हमारा वर्तमान। केवल इतना ही नहीं, हमारे देश में ज़्यादातर लोग तो न्यू ईयर (New Year 2022) का धूमधाम से वेलकम करने के लिए ग्रैंड पार्टी करने की प्लानिंग में भी जुट चुके हैं। अब आज हम आपको अलग-अलग जगहों पर क्रिसमस कैसे मनाते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।


स्पेन - यहाँ स्पेन में नए साल पर एक साथ 12 अंगूर खाने का प्रचलन है। लकः जाता है इस ट्रेडिशन की शुरुआत साल 1909 से हुई थी। जी दरअसल उस दौरान अंगूर की बड़ी फ़सल होने के चलते वहां के राजा ने नए साल का जश्न मनाने के लिए प्रजा के बीच भारी मात्रा में अंगूर बंटवाने का फ़ैसला किया। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो लोग एक बार में ही 12 अंगूर खा लेते हैं, उन्हें पूरे साल ख़ुशियां ही ख़ुशियां मिलती हैं। 

ब्राज़ील - यहाँ न्यू ईयर का स्वागत समुद्र की ऊफान भरती लहरों में सफ़ेद फूल फेंककर किया जाता है। केवल इतना ही नहीं कई लोग समुद्र में परफ्यूम, ज्वेलरी, कंघी और लिपस्टिक भी फ़ेंकते हैं। जी दरअसल लोग ऐसा करके समुद्र की देवी 'Yemanja' को नए साल पर भेंट चढ़ाते हैं। सभी यह उम्मीद करते हैं कि नए साल पर समुद्र की देवी उनकी मनचाही कामना पूरी करेंगी।


डेनमार्क- यहाँ लोग पुरानी प्लेट या चम्मचों को तोड़ते हैं। जी हाँ, यहाँ नए साल की रात पर इसे अपने पड़ोसी और दोस्तों के दरवाज़े के बाहर फेंका जाता है। डेनमार्क में ऐसा माना जाता है कि नए साल की सुबह आपको आपके दरवाज़े के बाहर जितने टूटे हुए बर्तन मिलेंगे, उस साल आपका भाग्य उतना ही तेज़ रहेगा।  

सपने में दिखे ऐसा सांप तो खुलने वाली है आपकी किस्मत

घर में हर दिन हो रहा झगड़ा तो करें यह उपाय, 24 घंटे में करेंगे असर!

बिहार में बढ़ा भाजपा-जदयू के बीच मतभेद, सीएम नीतीश कुमार की जिद बनी वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -