बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी मूवी 'एनिमल (Animal)' को लेकर बहुत चर्चा में बने हुए है। अभी तक इस मूवी से कई अपडेट सामने आने लगे है। इस मूवी के सेट से कई फोटोज भी लीक हो चुकी हैं। इसी बीच अब मूवी से जुड़ा एक नया अपडेट सामने आ चुका है , जिसे देखने के उपरांत फैंस काफी खुश होने वाले है। रणबीर कपूर ने अपने फैंस को नए वर्ष पर एक शानदार तोहफा भी दे दिया है। मूवी 'एनिमल' से रणबीर कपूर के पहला लुक जारी हो गया है। तो चलिए जानते है कैसा है रणबीर कपूर का मूवी से जारी हुआ पहला लुक।
काफी दमदार है रणबीर कपूर का लुक: खबरों का कहना है कि संदीप रेड्डी वांगा की मूवी 'एनिमल' एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस मूवी से जुड़ी अभी तक कई फोटोज भी तेजी से वायरल हो रही है। मूवी को बहुत लंबे समय से रणबीर कपूर के पहले लुक का इंतजार था, जो अब खत्म हो चुका है। मूवी 'एनिमल' के मेकर्स ने रणबीर कपूर का पहला लुक जारी किया है। रणबीर कपूर का ये लुक आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
RANBIR KAPOOR: 'ANIMAL' FIRST LOOK IS HERE... #RanbirKapoor in #Animal, directed by #SandeepReddyVanga [#ArjunReddy, #KabirSingh]… 11 Aug 2023 release [#IndependenceDay weekend]… In #Hindi, #Telugu, #Tamil, #Malayalam and #Kannada. pic.twitter.com/iTlMsU2O7v
taran adarsh (@taran_adarsh) December 31, 2022
रणबीर कपूर फिल्म के इस पोस्टर में एकदम किलर लुक में नजर आ रहे है। इतना ही नहीं इस मूवी में रणबीर कपूर के साथ -साथ साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) भी नजर आने वाली हैं। लेकिन अभी तक मूवी से रश्मिका मंदाना का लुक सामने नहीं आया है।
पति संग न्यू ईयर वेकेशन मना रही कैटरीना, एक्टर ने शेयर की खूबसूरत फोटोज