नए वर्ष में यह दिन है बहुत खास, ग्रह नक्षत्रों के संयोग से बन रहे है दुर्लभ योग
नए वर्ष में यह दिन है बहुत खास, ग्रह नक्षत्रों के संयोग से बन रहे है दुर्लभ योग
Share:

नए वर्ष से लोगों को विशेष उम्मीदें होती है, तथा साल 2021 से तो लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीद तथा आस है। 2020 में कोरोना महामारी से लड़ रहे लोग बेसब्री से नए वर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिससे नया वर्ष उनके लिए नई खुशियां तथा उम्मीद लेकर आए तथा इस महामारी से हमेशा के लिए निजात प्राप्त हो जाए। ज्योतिष के मुताबिक, नए वर्ष में अलग-अलग राशियों पर कई ग्रहों का गोचर होगा। इसका आरम्भ पहले माह मतलब जनवरी से हो जाएगा। माघ मास में ग्रह नक्षत्रों का अद्भूत संयोग बन रहा है। हर स्नान पर्व पर एक राशि में चार से छह ग्रह गोचर होने से यह दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। 

नए वर्ष के आरम्भ में 14 जनवरी को मकर संक्राति के दिन मकर राशि में सूर्य के अतिरिक्त चंद्रमा, शनि, बुध तथा गुरु ग्रह का संचरण होगा। चंद्र, गुरु एवं बुध को सुखकारी ग्रह माना जाता है। ज्योतिष के मुताबिक, यह सभी ग्रह एक साथ होने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। तत्पश्चात, 28 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इस दिन गुरु पुष्प योग बन रहा है। इस योग को अमृत योग भी माना जाता है। इसके अतिरिक्त मकर राशि में शुक्र, शनि तथा सूर्य का संचरण होगा। इस शुभ संयोग से धन की प्राप्ति होने के योग बन रहे हैं।

वही 2021 के दूसरे महीने फरवरी की 11 तारीख को मौनी अमावस्या है। इस दिन श्रवण तथा घनिष्ठा नक्षत्र बनेगा। इसके साथ-साथ इस दिन मकर राशि में सूर्य, बुध, गुरु, शुक्र, शनि तथा चंद्रमा का संचरण होगा। इस शुभ संयोग से सुख समृद्धि की प्राप्ति होगी। इसी महीने 27 तारीख को माघी पूर्णिमा है। इस दिन मकर राशि में बुध, गुरु, तथा शनि का संचरण होगा। जबकि मंगल एवं राहु वृष राशि में संचरण करेंगे। ज्योतिष शास्त्र में मघा नक्षत्र को कल्याणकारी योग माना गया है।

जिस दिन हुआ था राम-सीता का विवाह! आखिर क्यों उस दिन शादी से बचते हैं लोग ?

आज है वर्ष की अंतिम मार्गशीर्ष पूर्णिमा, इन उपायों से मिलेगी मानसिक परेशानियों से मुक्ति

शिवजी की तस्‍वीर लगाते समय रखे इन बातों का ध्यान, नहीं तो हो सकती है भारी हानि

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -