JNU विवाद : सामने आया नया वीडियो
JNU विवाद : सामने आया नया वीडियो
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में लगे देशद्रोही नारों को लेकर अब नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में कहा गया है कि विश्वविद्यालय के छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार इस भीड़ का हिस्सा हैं। इस मामले में लोगों द्वारा भारत विरोधी नारेबाजी की जा रही है। इस मामले में जब वीडियो देखा गया तो यह बात सामने आई कि कन्हैया पुलिस अधिकारियों के पास खड़े थे।

ये पुलिस अधिकारी विश्वविद्यालय में आने वाले युवकों का परिचय पत्र देख रहे थे। संसद के हमले के दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाने के विरूद्ध आयोजित किए गए कार्यक्रम में वे भागीदारी करने पहुंचे थे। वीडियो में यह दिखाई नहीं दे रहा है कि कन्हैया भारत विरोधी नारेबाजी कर रहे हैं या नहीं।

इस मामले में यह कहा जा रहा है कि अब इस वीडियो को जांचा जा रहा है। जब एक दूसरा वीडियो न्यायालय क़क्ष में चलाया जा रहा था उस दिन कन्हैया को पकड़ लिया गया था। इस वीडियो में एक युवक नज़र आ रहा है जिसका आधा चेहरा ढंका हुआ है। यह युवक आज़ाद कश्मीर की मांग कर रहा है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है।

उसकी पहचान नहीं हुई है। वीडियो में युवक पुलिस अधिकारियों के परिसर से बाहर जाने के लिए कह रहे थे। इसके पूर्व दिल्ली पुलिस के आयुक्त बीएस बस्सी ने इस मामले में दावा किया और कहा कि कन्हैया ने विवादास्पद कार्यक्रम के तहत देशद्रोही नारे लगाए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -