सामने आया बिग बॉस 16 का नया वीडियो, देखकर उछल पड़ेंगे फैंस
सामने आया बिग बॉस 16 का नया वीडियो, देखकर उछल पड़ेंगे फैंस
Share:

टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का घर कैसा होगा, इसकी पहली झलक रिवील हो गई है। शो शुरू होने से 2 दिन पहले बिग बॉस के घर की इंसाइड फोटोज एवं वीडियो आउट हो गए हैं। जैसा कि सभी को मालूम है सीजन 16 की थीम सर्कस है। तो इसी थीम से मैच करते हुए बिग बॉस हाउस भी डिजाइन किया गया है।

वही जैसे सर्कस में सब कुछ कलरफुल, वाइब्रेंट होता है, बिग बॉस सीजन 16 के घर की झलक देखकर आपको ठीक वैसी ही वाइब्स मिलने वाली है। रेड, गोल्डन कलर्स का अधिक उपयोग हुआ हुआ है। बड़े-बड़े फेस मास्क घर की दीवारों पर डेकोरेट किए गए हैं। जोकर के आइकॉनिक फेस को भी कास्ट किया गया है। बिग बॉस हाउस को देखकर ऐसी फील आती है मानो कोई फेस्टिवल है तथा सेलिब्रेशन का माहौल है।  

घर का लुक अमेजिंग है। एंट्रेंस पर 'वेलकम टू द सर्कस' लिखा है। जितना जबरदस्त बिग बॉस हाउस भीतर से है उतना ही बाहर से नजर आता है। ये घर आलीशान है। यहां सभी लग्जरी सुविधाएं हैं। मगर इन्हें एंजॉय करने के लिए प्रतियोगियों को समय समय पर कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। बिग बॉस के इतिहास में ये पहली बार होगा जब 4 बेडरूम बनाए गए हैं। जिनमें फायर रूम, ब्लैक एंड व्हाइट रूम, कार्ड्स रूम तथा विंटेज रूम होंगे। इतना ही नहीं इस बार मौत का कुआं भी होगा। जैसे सर्कस में स्टंट्स करने के लिए मौत का कुआं देखने को मिलता है। ठीक वैसे ही बिग बॉस के सर्कस में भी मौत का कुआं देखने को मिलेगा। अब यहां बिग बॉस का कौन सा खेल चलेगा, इसकी तो अभी खबर नहीं है। लेकिन अनुमान हैं कि यहां प्रतियोगियों से खतरनाक टास्क करवाए जाएंगे। वही अब ये खबर सामने के बाद फैंस की बेताबी और बढ़ गई है।

स्टार प्लस ने किया 'फालतू' का ऐलान, अनोखी है कहानी

बिना ब्लाउज ही इस एक्ट्रेस ने शेयर कर डाली तस्वीर, देखकर फैंस हुए मदहोश

इस बार बिग बॉस में होगा मौत का कुआं, मचेगा धमाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -