एप्पल ने पेश की ऐसी टेक्नोलॉजी जो अभी तक किसी के पास नही

नई दिल्ली : यही तो है एप्पल, ऐसी टेक्नोलॉजी लाना जिससे अलग पहचान बन सके | हम बात कर रहे है एप्पल द्वारा लांच किये गए MacBook प्रो की , इस लैपटॉप को एक नए अवतार में पेश किया गया है | इसमें की-बोर्ड को पूरी तरह से बदल दिया गया है एक नए फंक्शन के साथ जो अभी तक कही देखने को नहीं मिला होगा | आपको याद दिला दें तो कई दशकों से कीबोर्ड में फंक्शन कीज दी जाती हैं| जिसके बिना आप काम नहीं कर सकते | लेकिन ऐपल ने इसे बिल्कुल बदल डाला है|

एप्पल ने की-बोर्ड के के ऊपर जहाँ पर फंक्शन बटन होते है वह पर रेटिना डिस्प्ले लगाया है इसी में फंक्शन कीज दी गयी है | इसका उदहारण भी एप्पल ने दिखाया एडोब फोटोशोप के जरिए, कि आप जब फोटो पर क्लिक करेंगे तो कीबोर्ड के डिस्प्ले में एडिटिंग टूल्स दिखेंगे जिनमें क्रॉपिंग, वीडियो एडिटिंग और फोटो स्ट्रैंद्निंग शामिल हैं|

इस स्क्रीन के जरिए आप इसे स्वाइप करके यूज कर सकते हैं| इस स्क्रीन को अपने हिसाब से कस्टमाइज भी कर सकते हैं| अगर नोटिफिकेशन सेंटर को यहां ऐड कर लिया तो कोई भी नोटिफिकेशन आने पर इस डिस्प्ले में दिखाया जाएगा | सिक्योरिटी के लिए इस टच बार में कंपनी ने नया टच आईडी भी दिया है | यानी इसे ओपेन करने के लिए आपको फिंगप्रिंट को टच बार पर स्कैन करना होगा| दिलचस्प बात यह है कि यहां आपको इमोजी भी दिखेगी |

न्यूज ट्रैक वीडियो

- Sponsored Advert -

Most Popular

- Sponsored Advert -