झारखंड में मंडलों का नए सिरे से गठन करेगी BJP
झारखंड में मंडलों का नए सिरे से गठन करेगी BJP
Share:

रांची. झारखंड में भारतीय जनता पार्टी राज्य में बीजेपी को और भी प्रभावी तरीके से बनाने के लिए यहां पर मंडलों के असंतुलन को ठीक करेगी   इसके लिए राज्य में भारतीय जनता पार्टी पुनः  नए सिरे से इनका पुनर्गठन करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि मंडलों में पंचायतों की संख्या या बूथों की संख्या एक समान होगी।

वर्तमान समय में इसमें बहुत ही ज्यादा असमानता है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो रविंद्र राय ने कहा कि यहां पर किसी मंडल में 10 ही पंचायत हैं तो किसी मंडल में 45 पंचायत। उन्होंने कहा कि प्रयास यह किया जाएगा कि सभी मंडलों में बूथ स्तर की कमेटियों की संख्या 75हो। झारखंड में भाजपा संगठन के कुल 341 मंडल हैं। तथा पुनर्गठन के बाद यहां पर इंनकी संख्या में वृद्धि हो जाएगी । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो रविंद्र राय ने कहा कि राज्य में 100 बूथों वाले मंडलों को विभाजित करने कि प्रक्रिया कि जाएगी.

इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो रविंद्र राय ने कहा कि मंडलों के पुनर्गठन के लिए प्रदेश पदाधिकारी दिनेशानंद गोस्वामी और राकेश प्रसाद को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान कि जा रही है। इस कमेटी में सभी प्रमंडलों के दो-दो पदाधिकारी भी सम्मिलित किये जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो रविंद्र राय ने इस दौरान कहा कि भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंक कर लोहरदगा उपचुनाव में उतरेगी.  

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -