रिलीज हुआ ‘तड़प’ का नया गाना ‘होए इश्क ना’, अहान शेट्टी ने जीता फैंस का दिल
रिलीज हुआ ‘तड़प’ का नया गाना ‘होए इश्क ना’, अहान शेट्टी ने जीता फैंस का दिल
Share:

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी मूवी ‘तड़प’ से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इस मूवी में उनके साथ अभिनेत्री तारा सुतारिया दिखाई देगी। मिलन लुथरिया ने इस मूवी को निर्देशित किया है। हाल ही में फिल्म का नया सांग ‘होए इश्क ना’ रिलीज हुआ है। इन दिनों अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया अपनी आगामी मूवी के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

वही इस सांग में अहान शेट्टी एवं तारा सुतारिया में इश्क का जुनून देखने को मिल रहा है। सांग में अहान का प्यार इश्क की हर हद को पार करता नजर आ रहा है। सांग में उनकी जबरदस्त अभिनय की झलक देखने को मिल रही हैं। ‘तड़प’ को साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है। 3 दिसंबर को ये मूवी सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

वही ‘तड़प’ का जबरदस्त ट्रेलर रिलीज होने के पश्चात् से प्रशंसक इस फिल्म की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं। ये एक्शन एवं रोमांस का कॉम्बिनेशन है। इस मूवी में अहान एक आशिक की भूमिका निभा रहे हैं। तारा फिल्म में उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार अदा कर रही हैं। फिल्म में ऑडियंस को रोमांस के साथ- साथ भरपूर एक्शन भी देखने को मिलेगा ये तेलुगु मूवी ‘आर एक्स 100’ (RX 100) का हिंदी रीमेक है। मूवी में तारा, अहान के अतिरिक्त सौरभ शुक्ला और कुमुद मिश्रा भी मुख्य किरदार में दिखाई देंगे।

सोशल मीडिया पर उर्वशी रौतेला ने किया अपने सोलमेट का खुलासा!

शादी की खबरों के बीच विक्की कौशल ने पोस्ट शेयर कर दी ये जानकारी

एयरपोर्ट पर शिल्पा शेट्टी ने खिंचा सबका ध्यान, जानिए वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -