नए साल में मुंबई को मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात
नए साल में मुंबई को मिलेगी ट्रैफिक जाम से निजात
Share:

मुंबई। अंग्रेजी कैलेंडर नववर्ष में भारत की आर्थिक राजधानी माने जाने वाली मुंबई में लोगों को कई तरह से राहत मिलेगी। लोगों को सबसे अधिक सहूलियत यातायात को लेकर होगी। जी हां, गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य विधानसभा और लोकसभा चुनाव वर्ष 2019 के करीब होंगे। ऐसे में सरकार लोगों को सुविधा देने में लगी है। लोगों ट्रैफिक की सुविधा मिलेगी। जी हां, अब लोगों को लिंक रोड योजना का लाभ मिलेगा।

जिसमें करीब 28 क्षेत्रों को लिंक रोड के माध्यम से मुख्य रोड से जोड़ा जाएगा। घाटकोपर, मुलुंड के लोगों को गोरेगांव से फिल्म सिटी जाने वाले एक नए रास्ते का लाभ मिलेगा। इससे इन क्षेत्रों का परिवहन सुगम हो जाएगा। इसके लिए, एक टनल का निर्माण किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, लिंक रोड निर्मित कर अंदर की सड़कों को जोड़ा जा सकेगा। इतना ही नहीं अधिकांश फिल्मी सितारे जहां निवास करते हैं वह क्षेत्र जूहु है, इस क्षेत्र को जोड़ने हेतु एक रास्ता जेवीएलआर तैयार किया गया है जिसे दोनों ओर से जोड़ा जाएगा। पहली सड़क खार के समीप से लिंक रोड़ को जाएगी।

तो दूसरी गोरेगांव से एसवी रोड के पास लिंक करेगी। एसवी रोड को चैड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न 7 स्थानों पर लिंक रोड़ तैयार की जाएगी। एसवी रोड से गोरेगांव को अंधेरी व लोखंडवाला से जोड़ा जाएगा। इस क्षेत्र में जो फ्लाईओवर है उसे विस्तार दिया जाएगा। जूहु को जोड़ने हेतु जेवीएलआर तैयार किया गया है। इसे दो ओर से जोड़ा जाएगा। पहला रोड खार के पास से लिंक करेगा। मुंबई के लोगों को कोच्चि, गोवा व सिंगापुर जाने के लिए क्रूज सेवा प्रारंभ की जाएगी। इस तरह से लोगों को सुगम यातायात की सुविधा प्रदान की जाएगी।

सितारों के साथ कुछ इस तरह थिरके 'विरूष्का'

विरूष्का के मुंबई रिसेप्शन में पहुंचे बॉलीवुड और क्रिकेट के दिग्गज

विराट के मुंबई रिसेप्शन की तैयारियां पता है क्या?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -