अटल जी के जन्मदिन पर सरकार ने शुरू की उनके सपनो की रेलगाड़ी
अटल जी के जन्मदिन पर सरकार ने शुरू की उनके सपनो की रेलगाड़ी
Share:

आगरा : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की इच्छा के अनुरूप सरकार ने नई रेल सेवा बहाल की है। दरअसल आगरा-इटावा रेल लाईन पर ट्रेन के संचालन की शुरूआत हुई। इसका शुभारंभ केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने पहला टिकट खरीदकर किया। केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने इस रेल सेवा का शुभारंभ अटलजी के पैतृक गांव में किया। बटेश्वर में स्टेशन के स्थान पर हाॅल्ट भी तैयार किया गया है।

दरअसल इस रेल लाईन का शिलान्यास वर्ष 1999 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। अब यह ट्रेन शुक्रवार से विधिवत तरीके से चलाई जाएगी। इटावा से यह ट्रेन तड़के 5.55 बजे चलकर प्रातः 10 बजे आगरा पहुंचेगी। आगरा से शाम 4.30 बजे यह रेल इटावा के लिए रवाना होगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के जन्मोत्सव को विशेष तरह से मनाने हेतु केंद्र सरकार तीन स्वास्थ्य योजनाऐं प्रारंभ करने जा रहा है।

इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सूचना तकनीक की सहायता से मातृत्व की देखरेख हेतु किलकारी योजना प्रारंभ करेगा तो टीबी के मरीजों के उपचार हेतु तम्बाकू नियंत्रण की योजना प्रारंभ कर रहा है। किलकारी योजना के अंतर्गत गर्भवती माताओं को विशेष स्वास्थ्य सेवाऐं और जानकारी उनके मोबाईल फोन के माध्यम से दी जाएगी। इस तरह से तंबाकू छोड़ने हेतु उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मोबाईल संदेश भेजे जाऐंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -