मुख्यमंत्री के नये प्रमुख सचिव,नियुकित होंगे अशोक बर्णवाल
मुख्यमंत्री के नये प्रमुख सचिव,नियुकित होंगे अशोक बर्णवाल
Share:

भोपाल। काफी समय से अटक रहे  प्रशासनिक तबादलो  को सरकार ने आखिरकार सोमवार को अंजाम दे दिया है । कुल 33 आईएएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रमुख सचिव अब अशोक बर्णवाल होंगे।

अब तक इस जिम्मेदारी को संभाल रहे अपर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस ऊर्जा के साथ आनंद विभाग का जिम्मा भी संभालेंगे, वहीं अपर मुख्य सचिव राधेश्‍याम जुलानिया के पास सिर्फ पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग रहेगा। जल संसाधन में उनकी जगह प्रमुख सचिव पंकज अग्रवाल लेंगे।

भोपाल का कमिश्नर अजातशत्रु श्रीवास्तव, तो सागर का संभागायुक्त डॉ.मनोहर अगनानी को बनाया गया है। उम्मीद के मुताबिक प्रमुख सचिव आईसीपी केशरी दिल्ली जाएंगे। वे विशेष आयुक्त (समन्वय) मध्यप्रदेश भवन होंगे। तबादलों में प्रमुख सचिव स्तर के सात अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -