नए साल में सेना और IB को मिलेगा नया नेतृत्व
नए साल में सेना और IB को मिलेगा नया नेतृत्व
Share:

नई दिल्ली : भारतीय सेना को जल्द ही अपना नया कप्तान मिलने वाला है जी हां कप्तान जो कि थल सेना को लीड करेगा। पद के आधार पर इसे थलसेना अध्यक्ष के तौर पर जाना जाता है। इतना ही नहीं वायुसेना के प्रमुख भी नए होंगे। देश को इन दोनों पदों पर नया नेतृत्व मिलेगा। दरअसल भारतीय सेना के उपसेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत सेनाध्यक्ष होंगे इतना ही नहीं उपवायुसेनाध्यक्ष एयर मार्शल बीरेंद्र सिंह एयर चीफ मार्शल होंगे। लेफ्टिनेंट जनरल बिपिन रावत उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और बीएस धनोआ पंजाब में मोहली के निवासी हैं।

रक्षामंत्रालय से सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी के अनुसार सेनाध्यक्ष दलबीर सिंह व वायुसेनाध्यक्ष अरूप राहा का कार्यकाल समाप्त होने जा रहा है। अरूप राहा और सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह इस माह के अंत में रिटायर्ड होने जा रहे हें ऐसे में दोनों सेनाओं की कमान अन्य आॅफिसर्स को दी जाएगी। इसके लिए रक्षामंत्रालय ने ट्विटर पर ट्विट भी किया है। हालांकि वायुसेना में यह चर्चा रही कि पदानुक्रम के अनुसार जनरल प्रवीण बख्शी को कमान दी जानी थी।

उनके पास पूर्वी कमांड है। दरअसल दक्षिणी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल पीएम हारिज आते हैं। पाकिस्तान से सटी एलओसी और चीन के साथ लाईन आॅफ एक्चुअल कंट्रोल के ही साथ कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां हारिज निभा चुके हैं। हारिज को आतंकरोधी अभियान का अनुभव न होना संभवतः उनकी कमी रहा है। हालांकि सैन्य हलके में कहा जा रहा है कि एयर मार्शल बीएस धनोआ के नाम को नज़र अंदाज़ नहीं किया गया है। वे सेना के महत्वपूर्ण स्थानों पर रहे हैं और कई वायुसेना मुख्यालयों में कमान संभाल चुके हैं।

 बदले आईबी प्रमुख

झारखंड कैडर के आईपीएस अधिकारी राजीव जैन को इंटेलीजेंस ब्यूरो का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं पाकिस्तान डेस्क पर काम करने वाले मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी अनिल धस्माना को राॅ में रिसर्च एंड एनालिसिस की जवाबदारी दी गई है। राजीव जैन राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हैं तारे दूसरी ओर उन्हें कश्मीर डेस्क संभालने का अनुभव है। गौरतलब है कि राजिंदर खन्ना 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं वे राॅ के निदेशक हैं।

सेना के काफिले पर हमला, 3 जवान शहीद

पर्रिकर करेंगे सेना प्रमुख नामों की घोषणा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -