आलिया भट्ट संग नीतू कपूर ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, एक्ट्रेस जल्द करेगी कपूर खानदान में एंट्री
आलिया भट्ट संग नीतू कपूर ने शेयर की जबरदस्त तस्वीर, एक्ट्रेस जल्द करेगी कपूर खानदान में एंट्री
Share:

मनोरंजन जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री नीतू कपूर इस समय सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। जहां वो अक्सर अपनी फैमिली की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। जहां अभिनेत्री ने रविवार के दोपहर में अपने साथ आलिया भट्ट की एक फोटो को साझा किया है। जिसमें वे दोनों ही बेहद खूबसूरत लग रही हैं। ये बात सभी जानते हैं कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। जिसके कारण दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट भी किया जाता है।

वही आलिया एवं नीतू कपूर की जोड़ी बहुत विशेष दिखाई देती है। जहां इन्हें एक साथ देखकर लगता है दोनों एक-दूसरे के साथ बेहद ही सहज हो चुके हैं। वहीं आलिया भट्ट भी बीते कुछ वर्ष से कपूर खानदान के हर सुख-दुख का भाग रही हैं। नीतू कपूर ने जिस फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस फोटो में आलिया भट्ट हमें कई और महिलाओं के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं जहां ये सब गप्पे लड़ा रही हैं। आपको बता दें, नीतू कपूर अक्सर अपनी फैमिली के खुशनुमा पलों को सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं।

इसके साथ ही आलिया भट्ट ने भी कल एक फोटो को सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस फोटो में अभिनेत्री हमें स्पोर्ट्स ब्रा पहने हुए दिखाई दे रही थीं। जहां उन्होंने इस फोटो को साझा करते हुए लिखा था कि वो इन दिनों 40 दिनों लंबा एक फिटनेस चैलेंज कर रही हैं। जहां इस फोटो में अभिनेत्री ने जो फ़ोन अपने हाथों में लिया था उसके कवर पर रणबीर कपूर का लकी नंबर 8 दिखाई दिया था। इसके साथ-साथ उस 8 के आगे दिल भी बना हुआ था।

पिता राजेश खन्ना को याद कर इमोशनल हुई बेटी ट्विकंल, बोली- मेरे पास आपकी आंखें है...

'धाकड़' की शूटिंग खत्म कर अर्जुन रामपाल ने फैंस से कही ये बड़ी बात

फेसबुक यूजर्स के लिए बड़ी खबर, अब फेसबुक देगा आपके सारे सवालों के जबाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -