NEW MOM प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के लिए की शॉपिंग
NEW MOM प्रियंका चोपड़ा ने अपने बेबी के लिए की शॉपिंग
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस इन दिनों पेरेंटहुड एंजॉय करने में लगे हुए है। जनवरी में कपल ने सेरेगेसी के माध्यम से नन्हीं परी का स्वागत किया था। ऐसे में न्यू मम्मी और पापा बेबी के साथ टाइम स्पेंड कर रहे है। इसी दौरान अभिनेत्री ने अपने निक और बेबी संग बिताए वक़्त की कुछ झलकियां साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीर साझा की। एक तस्वीर में वह रेड कलर की टी की स्वेटशर्ट पहने दिखाई दे रहे है। एक में प्रियंका और निक को एक साथ पोज देते हुए देख सकते है। प्रियंका ने सॉफ्ट टॉयज से सजाए गए बेबी रूम की भी एक झलक भी साझा की, जिसमें एक शेल्फ पर टेडी बेयर और बहुत से सॉफ्ट टॉयज रखे को देख सकते है। जिसके साथ ही उन्होंने अपने डॉग्स डायना और पांडा की तस्वीर भी साझा कर दी है। तस्वीरें शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "फोटो डंप।"

प्रियंका की इस पोस्ट को देखकर फैंस बहुत ही ज्यादा खुश हो चुके है। एक फैन ने लिखा, 'हम आपसे और आपके परिवार से बहुत प्यार करते हैं। ' एक और फैन ने लिखा, 'सबसे खूबसूरत मम्मी.' ख़बरों की माने तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 22 जनवरी को बेबी गर्ल के पेरेंट बन चुके है। इस बात की  सूचना कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम फैंस को दी थी। वर्कफ़्रंट की बात की जाए तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही बॉलीवुड फिल्म जी ले जरा में दिखाई देने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी दिखाई देने वाली है। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर कर रहे है।

डेनिम जींस और ओपन कोट पहन लूसी हेल ने इंटरनेट पर लगा दी आग

ग्लैमरस तस्वीर शेयर कर अमेरिकन सिंगर ने लोगों के दिलों की बढ़ाई धड़कने

खुद से 23 वर्ष छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहे एलन मस्क

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -