किसानो को समझाते नजर आए CM शिवराज, कहा- 'भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी'
किसानो को समझाते नजर आए CM शिवराज, कहा- 'भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी'
Share:

भोपाल: केंद्र सरकार का नया कृषि बिल इन दिनों किसानों के लिए दुश्मन बन बैठा है और वह इसे वापस लेने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। वैसे नए किसान बिल को MP के CM शिवराज सिंह चौहान किसानों की ताकत मानते हैं। उनका कहना है यह बिल किसान को आर्थिक रूप से मजबूती भी देगा। हाल ही में उन्होंने कहा- 'जो भ्रम फैलाया जा रहा है कि मंडियां बंद हो जाएंगी, ऐसा भी नहीं होगा। किसान चाहें तो वह मंडियों से बाहर अनाज बेच सकेंगे। कृषि बिल को लेकर कांग्रेस व विरोधी लोग ढोंग कर रहे हैं।' यह सभी बातें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सोमवार को भोपाल में कही। इस दौरान उन्होंने 50 सिंचाई परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया।

वहीं उन्होंने कहा कि, 'यह तो शुरुआत है। भाजपा जब सत्ता में आई थी, तब 7-8 लाख हेक्टेयर में सिंचाई होती थी, जिसे 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंचाया। अब लक्ष्य 65 लाख हेक्टेयर का है। अगले साल 30 हजार करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण होगा। मप्र में किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) अनुबंध मूल्य आश्वासन और कृषि सेवा अधिनियम 2020 का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है।'

आगे उन्होंने यह भी कहा- 'मंडी के अलावा फसल को बेचने के वैकल्पिक उपायों का लाभ किसानों को मिलेगा। भगवान के बाद मेरे लिए किसान है। प्रधानमंत्री मोदी भी किसानों की आय दो गुनी करना चाहते हैं। सिंचाई के बारे में सीएम ने बताया कि मप्र में 27 बड़ी, 47 मध्यम और 287 लघु सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं। इनकी लागत 60 हजार 737 करोड़ है। इन सभी की सिंचाई क्षमता 24 लाख हैक्टेयर होगी। इस लक्ष्य को पूरा करने का काम शुरू हो चुका है। आज लोकार्पित 50 योजनाओं की लागत 384।35 करोड़ है।'

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि निजी कंपनी से फसल खरीदी का पूर्व अनुबंध होने के बाद वह इससे पलट नहीं सकती। उसके बाद चाहे बाजार भाव कम भी क्यों न हों। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि कृषि कानूनों के बारे में किसानों को बताने के लिए भाजपा आज यानी मंगलवार से किसान सम्मेलन आरम्भ कर रही है। ऐसे में भोपाल के भेल दशहरा मैदान में आज सुबह 11 बजे भोपाल व नर्मदापुरम संभाग का कार्यक्रम होगा।

MP में इस दिन से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं, 9वीं और 11वीं के लिए हुआ यह निर्णय

कांग्रेस ने पूर्व मंत्री गोविंदास कोंथोजम को मणिपुर इकाई का अध्यक्ष किया नियुक्त

यूपी में 31 मार्च तक पंचायत चुनाव कराने की तैयारी, सीएम योगी के आदेश जारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -