टिकैत से अलग होते ही एक्शन में नया किसान संगठन, योगी सरकार को दी ये चेतावनी
टिकैत से अलग होते ही एक्शन में नया किसान संगठन, योगी सरकार को दी ये चेतावनी
Share:

लखनऊ: राकेश टिकैत की भारतीय किसान यूनियन (BKU) से अलग होकर राजेश सिंह चौहान ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के गठन की घोषणा कर दी थी। अब ये नया किसान संगठन बनते ही एक्शन मोड में नजर आ रहा है। BKU अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली यूपी की सरकार को विधानसभा चुनाव के दौरान किसानों से किए वादे पूरे करने के लिए चेतावनी दी है।

फतेहपुर में मीडियकर्मियों के साथ बात करते हुए राजेश सिंह चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह टिकैत के सिद्धांतों पर दूसरा संगठन बना है जो किसानों के हित के लिए लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने यूपी चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में जो वादे किए थे, उनको जल्द पूरा करे। राजेश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा के मैनिफेस्टो में किसानों को लेकर किए गए वादों को पूरा कराने के लिए जल्द ही सीएम योगी से मिलूंगा। उन्होंने साथ ही सरकार को ये चेतावनी भी दी कि यदि वे अपने घोषणा पत्र में किए वादों को जल्द पूरा नहीं करते हैं तो भाजपा के खिलाफ राज्य और देश में काफी बड़ा आंदोलन हम करेंगे।

राजेश सिंह चौहान ने महेंद्र सिंह टिकैत को महात्मा और अपना आदर्श करार दिया है। इसके साथ ही ये भी संदेश दे दिया कि वे राकेश टिकैत और नरेश टिकैत को लेकर नरमी नहीं बरतने वाले हैं।  उन्होंने राकेश टिकैत पर संगीन इल्जाम लगाते हुए कहा कि वे महेंद्र सिंह टिकैत के आदर्शों को भूल गए हैं। उन्होंने राकेश और नरेश टिकैत पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पुत्रों ने उनकी विरासत को बेच दिया।

131 प्लाट, 30 फ्लैट, 30 मकान..., लालू परिवार के पास कहाँ से आई इतनी संपत्ति ?

कांग्रेस के चिंतन शिविर से घबराकर भाजपा ने जयपुर में आयोजित किया अपना कार्यक्रम- अशोक गहलोत

कांग्रेस से भाजपा में आए इस दिग्गज नेता को गृह मंत्रालय ने दी X केटेगरी सुरक्षा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -