बिग बॉस 16 में हुई नई एंट्री, प्रोमो देख झूमे फैंस
बिग बॉस 16 में हुई नई एंट्री, प्रोमो देख झूमे फैंस
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का बेहतरीन आगाज हो चूका है। शो के कुछ प्रतियोगी दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना चुके हैं। लेकिन हां अब्दू रोजिक ने अवश्य सबका दिल जीत लिया है। अब्जू की क्यूटनेस पर हर कोई फिदा नजर आ रहा है। वहीं अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें वो अक्षय कुमार के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आगामी एपिसोड में अब्दू के साथ किलि पॉल भी डांस करते दिखाई देंगे।

बिग बॉस 16 के आगामी एपिसोड में दर्शकों को मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। बिग बॉस हाउस में सोशल मीडिया सेंसेशन किलि पॉल दस्तक देने वाले हैं। शो के प्रोमो में किलि पॉल को घर के भीतर जाते हुए देखा जा सकता है। बिग बॉस घरवालों से किलि पॉल का परिचय कराते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वैसे तो किलि पॉल को बिग बॉस हाउस में देख कर हर कोई खुश था। लेकिन सबसे ज्यादा उत्साहित अब्दू रोजिक दिखाई दिए। किलि को देखकर अब्दू खुशी से उनके पास दौड़े चले आते हैं। किलि को घर में देखकर अब्दू बोलते हैं बिग बॉस हाउस में स्वागत है ब्रो। स्वागत नहीं करोगे हमारा। अब्दू बोलते हैं कि छोटा भाई जान आया।।। छोटा भाई जान आया।।। तत्पश्चात, दोनों अक्षय कुमार के गाने तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त पर डांस भी करते हैं। अब्दू और किलि पॉल को डांस करता देख कर सभी प्रतियोगी खूब डांस करने लगते हैं। तनजानिया के रहने वाले किलि पॉल अपनी जबरदस्त लिप सिंक के लिये जाने जाते हैं। अपने डांस वीडियोज के कारण उन्होंने कम समय में बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली है। 

एक्टिंग नहीं इस काम के लिए मुंबई आए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बन गए 'श्री राम'

सैफ अली खान को देख लोगों को याद आए अरविंद त्रिवेदी, 300 लोगों को मात देकर बने थे 'रावण'

अब्दू का मजाक उड़ाना अर्चना को पड़ा महंगा, घरवालों के साथ भड़का पूरा देश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -