इन्हे बनाया जाएगा सेना का अगला उप प्रमुख
इन्हे बनाया जाएगा सेना का अगला उप प्रमुख
Share:

नई दिल्लीः पूर्वी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाने को सेना का अगला उप प्रमुख नियुक्त किया गया है।  वह लेफ्टिनेंट जनरल डी अंबू की जगह लेंगे जो 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। सूत्र के अनुसार लेफ्टिनेंट जनरल नरवाने सेना प्रमुख पद के भी बड़े दावेदार होंगे, क्योंकि 31 दिसंबर को जनरल बिपिन रावत की सेवानिवृत्ति के समय वह सबसे वरिष्ठ कमांडर होंगे। अपने 37 साल की सेवा के दौरान वह आतंकवाद निरोधक अभियान के साथ-साथ अन्य सैन्य कार्रवाइयों में तैनात रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर की राष्ट्रीय राइफल बटालियन व ईस्टर्न फ्रंट के इनफेंट्री ब्रिगेड के कमांडर रह चुके हैं।

एक अन्य महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत सैन्य अभियान के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान को पूर्वी कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है। सूत्र ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल एएस क्लेर को दक्षिण-पश्चिम कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ बनाया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन का स्थान लेंगे जो 31 अगस्त को रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल आइएस घुमन को मध्य कमांड का जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ नियुक्त किया गया है। वह लेफ्टिनेंट जनरल अभय कृष्ण की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह पश्चिम कमांड प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल सु¨रदर सिंह की जगह लेंगे, जो 31 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वह फिलहाल 21 स्ट्राइक कॉर्प के कमांडर हैं।

जम्मू कश्मीर: आतंक के मुंह पर जोरदार तमाचा, शहीद औरंगजेब के दोनों भाई सेना में शामिल

कश्मीरी हज यात्रियों से मिले सैन्य अधिकारी, कहा- घाटी में अमन के लिए प्रार्थना करें

महेंद्र सिंह धोनी को मिली आर्मी के साथ ट्रेनिंग की इजाजत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -