दिल्ली से मिलान के लिए उड़ा था विमान, चूहे की वजह से वापस लौंटा
दिल्ली से मिलान के लिए उड़ा था विमान, चूहे की वजह से वापस लौंटा
Share:

नई दिल्‍ली : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली से मिलान के लिए उड़ान भरने वाले एक विमान को चूहे की वजह से पुनः भारत का रुख करना पड़ा. इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. गुरुवार को दिल्ली से मिलान जा रहे एअर इंडिया के विमान को करीब चार घंटों की उड़ान के बाद वापस भारत लौटना पड़ा। बताया जा रहा है कि एआई-123 विमान में करीब 200 मुसाफिर थे। विमान जब पाकिस्तान के ऊपर से उड़ान भर रहा था तभी कुछ यात्रियों और चालक दल के सदस्‍यों ने कैबिन में चूहे को देखा। इस दौरान एअर इंडिया के चालक दलों ने विमान को मिलान न ले जाकर उसे वापस भारत की और मोड़ दिया।

इस दौरान एअर इंडिया के प्रवक्‍ता ने कहा की दिल्ली-मिलान फ्लाइट में चूहे के देखे जाने की घटना के बाद विमान को पुनः दिल्ली लौटा लिया गया। हालाँकि इस दौरान कर्मचारियों ने प्लेन में चूहे की खोजबीन की गई परन्तु वह नही पाया गया. यात्रीगणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमने प्लेन को पुनः भारत की और मोड़ दिया. क्योंकि यात्रियों की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -