एशिया के टॉप 25 में शामिल हुए भारत के पांच पार्क व चार चिड़ियाघर
एशिया के टॉप 25 में शामिल हुए भारत के पांच पार्क व चार चिड़ियाघर
Share:

नई दिल्ली : भारतीय पर्यटन विभाग के लिए एक अच्छी खबर है. दुनिया की सबसे बड़ी ट्रेवलिंग साइट ट्रिपएडवाइजर ने भारत के पांच एम्यूजमेंट पार्को को अपनी एशियाई सूची में स्थान दिया है। खबर के अनुसार यह खुलासा ट्रैवेलर्स च्वाइस अवार्ड, 2015 की घोषणा करते हुए विश्व की सबसे बड़ी ट्रैवेल साइट ट्रिपएडवाइजर ने किया है। एशियाई सूची में बेंगलूरू स्थित वंडरला एम्यूजमेंट पार्क को छठे स्थान पर रखा गया है, कोच्चि स्थित वंडरला एम्यूजमेंट पार्क नौवें स्थान पर है, मुंबई के एडलैब्ज इमैजिका ने 18वें पायदान पर अपनी जगह बनाई है। हैदराबाद स्थित रामोजी फिल्म सिटी 21वें पायदान और मुंबई स्थित एस्सेल वर्ल्ड 23वें पायदान पर है।

इन पार्कों की तरह ही भारत के चिड़ियाघर भी एशियाई सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे है। इस सूची में मैसूर स्थित श्री चामाराजेन्द्र चिड़ियाघर सातवें स्थान पर है, भुवनेश्वर का नंदन कानन चिड़ियाघर 18वें स्थान पर है, दार्जिलिंग स्थित पद्मजा नायडू हिमालयी चिड़ियाघर 22वें स्थान पर रखा गया है और हैदराबाद स्थित नेहरू चिड़ियाघर 23वें स्थान पर है। वहीं वाटर पार्क के मामले में मुंबई स्थित वाटर किंगडम, एशिया सूची में भारत से जगह बनाने वाला एकमात्र वाटर पार्क रहा। वाटर किंगडम छठे स्थान पर रहा। इस तरह से ट्रेवलिंग साइट ट्रिपएडवाइजर की इस सूची से भारत में पर्यटन विभाग को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -