हादसा या फिर कत्ल..., घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश
हादसा या फिर कत्ल..., घर की सीढ़ियों पर मिली महिला की लाश
Share:

 नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के गांधीनगर क्षेत्र में महिला की गला रेत कर क़त्ल कर दिया गया है। महिला का शव मकान की दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों से पाया गया है। महिला का शव निर्वस्त्र हालत में मिला था, जिससे बलात्कार होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस अधिकारी कत्ल से इनकार कर इसे घटना का नाम दे रहे है। मामला दिल्ली के गांधीनगर क्षेत्र का है, जहां शुक्रवार को एक मकान में 23 साल की महिला का निर्वस्त्र हालत में शव मिलने से हंगामा मच गया। मृतक महिला के गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान भी मिले थे।

पड़ोसी महिला के मुताबिक उनके सामने वाली बिल्डिंग में रहने वाले दो शख्स ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें कहा कि दूसरी मंजिल पर महिला बेहोशी की हालत में पड़ीं हुई थी। महिला तुरंत उनके साथ गई तो देखा कि ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाली सुषमा (बदला हुआ नाम) खून से लथपथ मिली थी। उसके गले से खून निकल रहा था। महिला ने बाहर आकर शोर मचा कर पड़ोसियों को बताया और पुलिस तक जानकारी पहुंचे गई है।

बता दें कि मृतका अपने दो बच्चों व पति के साथ मकान के ग्राउंड फ्लोर पर ही रहती थी। महिला का पति कपड़े की फैक्ट्री में दर्जी  का कार्य करता है। घटना के वक़्त वह फैक्ट्री में था। सूचना मिलने के उपरांत पति और रिश्तेदार भी घटनास्थल पहुंच गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से आसपड़ोस के लोग हैरान और परेशान हैं। पुलिस हत्या की बात से मना कर रही है और पूरे मामले को दुर्घटना बता रही है। वहीं, मृतक के परिजन ने इसे कत्ल  बताया और इंसाफ की मांग की।

नशे में धुत इस लड़की ने पुलिस के साथ कर डाली ऐसी हरकत, हुई गिरफ्तार

अब इस शख्स को नुपुर शर्मा का समर्थन करना पड़ा भारी, मिली जान से मारने की धमकी

दलित लड़की का किडनैप, बलात्कार, फिर समूहिक बलात्कार और अंत में धमकी..

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -