गर्भस्थ शिशु को उसकी माता से हो सकता है डेंगू
गर्भस्थ शिशु को उसकी माता से हो सकता है डेंगू
Share:

बुलंदशहर ​: डेंगू के फैलने का एक कारण गर्भस्थ शिशु को उसकी मां से होने वाला संक्रमण भी हो सकता है। हाल ही में यह बात उस समय साबित हुई जब एक प्रसूता के बच्चे में डेंगू की पुष्टि की गई। मामले में यह बात सामने आई कि चिरंजीव चिकित्सालय र्में। बुलंदशहर की निवासी हिना को प्रसूती के लिए भर्ती किया गया। यही नहीं महिला के गर्भाशय में डेंगू का वायरस स्थानांतरित हो गया। इस दौरान कई तरह के साक्ष्य मिले हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रसव पूर्व महिला में डेंगू वायरस पाॅजिटिव मिला।

जब हालात बिगड़े, तो नवजात शिशु की जांच भी करवाई गई। इस शिशु में डेंगू वायरस एनएस-1 पाया गया। जिसके बाद इस बच्चे को एसएनसीयू में रखा गया। इस बच्चे को उपचार दिया जा रा है। बच्चे का बुखार कम होने के प्रयास भी किए गए। चार मीनार मस्जिद, गुलावठी बुलंदशहर निवासी हिना को प्रसव पीड़ा के मध्य 17 सितंबर को हापुड़ के देवनंदिनी चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया।

इस दौरान यह बात सामने आई है कि जब बच्ची का जन्म हुआ था तभी बच्ची की तबियत बिगड़ गई। डाॅ. कांबोज के चिरंजीव चिकित्सालय में पहुंचने पर डाॅ. कांबोज द्वारा डेंगू की जांच करवाई गई। इस दौरान डाॅ. कांबोज ने कहा कि बच्चे की डेंगू टेस्ट पाॅजिटव आई है। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि बच्चे में केवल डेंगू वायरल है उसमे डेंगू रोग नहीं है। उसके प्लेटलेट्स नीचे की ओर जा रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -