अगर दही के साथ खाते हैं पराठे तो आज ही छोड़े वरना...
अगर दही के साथ खाते हैं पराठे तो आज ही छोड़े वरना...
Share:

आज के समय में लोग दही खाना बहुत पसंद करते हैं और यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हालाँकि आज हम उन पांच चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका दही के साथ कोई मेल नहीं है और इन्हें साथ खाने से आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं। जी हाँ, कई बार लोग दही के साथ ऐसी चीजे खा लेते हैं जो सेहत को नुकसान पहुँचाती है। आज हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

दूध और दही- दही जब खट्टा होता है तो तमाम लोग इसमें दूध को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, जो सही नहीं है। जी दरअसल दूध से दही जरूर बनता है, लेकिन इस प्रक्रिया में उसकी तासीर और स्वभाव बदल जाता है। इस वजह से दूध और दही का सेवन साथ में नहीं किया जा सकता। यह आपके डाइजेशन को खराब कर देता है और एसिडिटी की समस्या ला सकता है।


दही और प्याज- कई लोग हैं जो दही और प्याज को साथ में खाते हैं। केवल यही नहीं बल्कि कुछ लोग तो प्याज का रायता बनाकर खाते हैं। हालाँकि दही और प्याज साथ खाना सेहत के लिए ठीक नहीं माना गया है। इसे खाने से आपको एलर्जी, उल्टी, गैस, एसिडिटी जैसी समस्या हो सकती है।

आम और दही- आम और दही का सेवन भी साथ में नहीं करना चाहिए। जी दरअसल आम की प्रकृति गर्म होती है और दही तासीर में ठंडा होता है। ऐसे में इन दोनों को साथ में खाने से आपके शरीर में विषाक्त पदार्थ बन सकते हैं।

तली भुनी चीजों के साथ दही- आज के समय में तमाम लोग पकौड़ों और पराठों के साथ दही का सेवन करते हैं। हालाँकि द​ही चिकनी चीजों को पचाने में समस्या पैदा करता है। ऐसे में पाचन प्रक्रिया गड़बड़ा जाती है और दही के पोषक तत्व भी शरीर को नहीं मिल पाते।

दही और मछली- मछली खाने वालों को भी दही का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि मछली और दही का साथ सेवन करने से आपका पेट बिगड़ सकता है। इससे अपच, गैस, पेट दर्द, उल्टी आदि की समस्या होने लगता है।

ठंड में दही के साथ खाएं किशमिश, होंगे बेमिसाल फायदे

फटे दूध से नहीं बनाना चाहते पनीर तो बनाए यह 5 चीजें

सर्दियों में इन दो चीजों के साथ करें बालों की देखभाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -