ठिठुरा उत्तर भारत: शीतलहर से हुई मौतें
ठिठुरा उत्तर भारत: शीतलहर से हुई मौतें
Share:

नईदिल्ली। देशभर में सर्द मौसम से लोग कंपकंपी का अनुभव कर रहे है। लोगों को कड़ाके की ठंड का अनुभव हो रहा है। मगर सर्द मौसम का सबसे अधिक असर, उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी के चलते, लगभग 54 लोगों की मौत हो गईं। इन मौतों के बाद, विभिन्न राज्यों और जिलों में प्रशासन ने ठंड से बचने के उपाय करने के निर्देश, कर्मचारियों को दिए हैं।

लोगों के लिए, अलाव जलाने का कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। सर्द मौसम के चलते गहराए कोहरे के कारण 27 ट्रेन्स रद्द हो गईं। लगभग 125 ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से स्टेशन्स पर पहुंची। लगभग 50 से अधिक ट्रेन्स के आवागमन में परिवर्तन हुआ। चारधाम बदरीनाथ,केदारनाथ,गंगोत्री एवं यमुनोत्री में जमकर बर्फबारी हुई है। दरअसल उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आने वाली ट्रेन्स की गति काफी धीमी रही।

यहां कोहरे के चलते, विज़ीबलिटी बेहद कम थी। ऐसे में इन ट्रेन्स को धीमी गति से चलाया गया। मौसम विभाग ने सर्द मौसम को लेकर जानकारी दी है कि आने वाले तीन दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा। जिसके तहत हरियाणा,चंडीगढ़,राजस्थान,उत्तरप्रदेश व दिल्ली में तापमान में कमी आ सकती है।

वातावरण में ठंड का असर, अनुभव होने और कोहरा बढ़ने के कारण, कई फ्लाईट्स का समय प्रभावित हुआ है। संभावना है कि, पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। जिससे देशभर में ठंड का असर बढ़ सकता है।

सर्दियों के मौसम में रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय

विंटर सीज़न में इन तरीको से बनाये अपना स्टाइल स्टेटमेंट

सर्द मौसम के बाद भी तापमान में हो रहा इजाफा!

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -