नेपाल करेगा भारत से विद्युत का आयात
नेपाल करेगा भारत से विद्युत का आयात
Share:

काठमांडो : जल्द ही भारत नेपाल को विद्युत का निर्यात करेगा। दरअसल नेपाल विद्युत संकट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में प्रमुख अंर्तदेशीय लाईन के पूरा होने के बाद जनवरी के अंत तक भारत से 90 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत का आयात करने हेतु वह पूरी तरह से तैयार है। नेपाल में इस समय प्रमुख शहरों में हर दिन 12 घंटे की विद्युत कटौती की जा रही है। दरअसल मधेसियों द्वारा नेपाल में अभी भी प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत - नेपाल सीमा पर भारतीय मूल के मधेसियों में अधिकांश भारतीय मूल के लोग बताए जा रहे हैं।

इस तरह का प्रदर्शन करने के कारण नेपाल विद्युत के जबरदस्त संकट का सामना कर रहा है। शहरी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर लोग रसोई गैस की कमी के चलते विद्युत पर अधिक निर्भर हो रहे हैं। वर्तमान समय में भारत से 235 मेगावाट विद्युत आयात की जा रही है। नेपाल विद्युत प्राधिकरण द्वारा 90 मेगावाट विद्युत प्राप्त करने हुत आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

उल्लेखनीय है कि नेपाल और भारत एक दूसरे के पड़ोसी होने के ही साथ मित्र राष्ट्र हैं मगर हिंदू राष्ट्र से धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बनने के बाद नेपाल की सरकार ने भारत के प्रति अपना रूख कुछ बदला। इसका कारण नेपाल में होने वाला मधेसी आंदोलन भी कहा जा रहा है। इस आंदोलन से भारत की सीमा से ईंधन व अन्य सामग्री की आपूर्ति करने वाले ट्रकों को काफी समय तक रोका गया। ईंधन संकट के बाद अब नेपाल में विद्युत प्रदाय का संकट गहरा गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -