नेपाल आपदा को लेकर भारत की मदद पर अमेरिका ने की सराहना
नेपाल आपदा को लेकर भारत की मदद पर अमेरिका ने की सराहना
Share:

वाॅशिंगटन: नेपाल में भूकंप की आपदा के दौरान भारत द्वारा की गई सहायता और त्वरित प्रतिक्रिया बढ़ते नेतृत्व की भूमिका को दर्शाती है। यही नहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में भारत अमेरिका के रिश्ते बहुत सरकारात्मक नज़र आ रहे हैं।

यही नहीं दक्षिण और मध्य एशिया के मामले में उपविदेश मंत्री रिचर्ड होआगालैंड द्वारा वाॅशिंगटन इंटरनेशनल बिजनेस काउंसिल को संबंधित किया गया। इस मसले पर कहा गया है कि नेपाल की त्रासदी द्वारा भारत के बढ़ते क्षेत्रीय नेतृत्व को प्रस्तुत करने का उपयुक्त मंच दिया है। 


मिली जानकारी के अनुसार नेपाल की त्रासदी द्वारा भारत द्वारा क्षेत्रीय नेतृत्व को प्रयोग करने को लेकर मंच दिया गया है। यही नहीं भूकंप के 4 झटके आने पर ही भारत ने विमानों के माध्यम से जो राहत भेजी उसकी प्रशंसा की गई दूसरी ओर यह भी कहा गया कि भारत द्वारा राहत के प्रयासों में विमानों का उपयोग किया गया। इस दौरान अमेरिकी कंपनियों की सहायता से इसे तैयार किया गया। 

तो दूसरी ओर मामले में सुरक्षा और आर्थिक सहयोग का दायरा बढ़ाया गया। यही नहीं अमेरिका की ओर से कहा गया कि भारत को केवल भौगोलिक और अन्य महत्वपूर्ण कारण के चलते ही दुनिया की तेज बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था नहीं है। बल्कि यह कई देशों की सहायता करता है साथ में भारत और अमेरिका दोनों ही देश एक दूसरे के मूल्य और हित से जुड़े हैं। 

उल्लेखनीय है कि भारत और अमेरिकी संबंध भी वर्षों से अच्छे रहे हैं यही नहीं अमेरिका भारत में अपना बाजार ढूंढता है तो बड़े पैमाने पर अनिवासी भारतीय अमेरिका में बसे हुए हैं और वहां के तंत्र को संचालित कर रहे हैं। यही नहीं भारत और अमेरिकी संबंधों को हाल ही मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिशों से खासा बल मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से दोनों देशों के संबंध अधिक मजबूत हुए हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -