नेपाल में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, मारे गए सभी यात्री
नेपाल में यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त, मारे गए सभी यात्री
Share:

काठमांडू : नेपाल के एक विमान के लापता हो जाने को लेकर एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। जिसमें यह कहा गया है कि प्लेन में जो 23 यात्री सवार थे इन यात्रियों की मौत हो गई। नेपाल के पर्वतीय क्षेत्र में यह विमान पहुंचा था, जिसके बाद इसमें कुछ खामी आ गई। यह प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया। यह विमान खराब दृश्यता के चलते बीच में ही लापता हो गया था, जिसे खोजने के प्रयास किए जा रहे थे।

दो विदेशी नागरिकों सहित इस विमान में 23 लोग सफर कर रहे थे। फ्लाईट से जुड़े अधिकारियों को विमान दुर्घटना होने की आशंका की जानकारी मिल गई थी। जिसके बाद वे सक्रिय हो गए और विमान तलाशने में जुट गए।

दरअसल यह विमान तारा एयर का बताया जा रहा है। जो कि ट्विन-ओट्टर विमान पोखरा एयरपोर्ट से जोमसोम हेतु रवाना हुआ। उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद यह विमान लापता हो गया। पोखरा राजधानी काठमांडू  के 200 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है। यहां बड़े पैमाने पर पर्यटक आते हैं। जिस विमान की दुर्घटना हुई उसे लेकर कहा गया है कि उसमें दो बच्चे भी बैठे थे। विमान दुर्घटना को लेकर सेना, और पुलिस का दल खोजबीन में लगा रहा।

विमान के ब्लैक बाॅक्स और फ्लाईट रिकाॅर्ड को लेकर भी जांच की जा रही है। हालांकि वहां रहने वालों ने बताया है कि दूर के एक पर्वतीय क्षेत्र में उन्होंने विस्फोट की ध्वनि सुनी और आग लगने के संकेत जिस तरह से मिलते हैं वे भी उन्हें मिले।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -