भारत में कोरोना फैलाने का आरोपी 'जालिम मुखिया' गिरफ्तार, तब्लीग़ी जमात से जुड़ रहे तार
भारत में कोरोना फैलाने का आरोपी 'जालिम मुखिया' गिरफ्तार, तब्लीग़ी जमात से जुड़ रहे तार
Share:

पटना: भारत में कोरोना संक्रमितों को प्रवेश कराने के आरोपी जालिम मुखिया को नेपाल पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। नेपाल में जालिम मुखिया पर आरोप लगे हैं कि उसने तब्लीग़ी जमातियों को पनाह दी थी। आरोप है कि रक्सौल सीमा पर भारतीय सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान, इंडोनेशिया और भारत के कुछ जमातियों को रोका था, किन्तु वे किसी तरह नेपाल की सीमा में दाखिल हो गए थे।

बताया जा रहा है कि ये जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन में हुए कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे थे। इनकी संख्या लगभग 24 बताई जा रही है, जिसमें से 3 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को नेपाल पुलिस ने जगरनाथपुर के महापौर जालिम मुखिया को अरेस्ट कर लिया है। बताया जा रहा है कि जालीम मुखिया हथियार तस्करी में भी संलिप्त है। वह नेपाल सीमा के रास्ते हथियारों की तस्करी करता है। वह नेपाल के जिला पारसा के सेरवा थाना अंतर्गत जग्रनाथपुर गांव का निवासी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जालिम मुखिया नेपाल कम्यूनिस्ट पार्टी का एक्टिव मेंबर है। बताया जाता है कि वह माओवादी ग्रुप का भी सदस्य रह चुका है। पिछली दफा हुए नेपाल के चुनाव में उसकी अहम भूमिका रही थी। जानकारी के मुताबिक, जालिम मुखिया का घर परसा जिले के जगन्नाथपुर में है, जो कि बेतिया के सिकटा इनरवा बॉर्डर से लगा हुआ इलाका है।

तीन महीनों तक मुफ्त मिलेगा गैस सिलेंडर ! मोदी सरकार ने किया ऐलान

CORONAVIRUS: इस संस्थान ने पहले दिन की 21 सैंपल की जांच

EPFO का होगा फटाफट निपटारा, समय सीमा हुई तय

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -