नेपाली PM ओली शर्मा चीन के दौरे पर रवाना
नेपाली PM ओली शर्मा चीन के दौरे पर रवाना
Share:

काठमांडू ​: नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा भारत दौरे पर जाने के बाद अब चीन की यात्रा पर हैं। वे चीन की हफ्तेभर की यात्रा पर पहुंचेंगे। इस यात्रा पर कई देशों के मध्य समझौता होगा। मिली जानकारी के अनुसार अक्टूबर वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री का पदभार केपी ओली ने संभाला था। जिसके बाद पीएम ओली की यह पहली आधिकारिक यात्रा मानी जा रही है। माना जा रहा है कि इस यात्रा में नेपाल और चीन के बीच कई समझौते हो सकते हैं।

ओली के साथ उनकी पत्नी राधिका शाक्य भी साथ हैं। उल्लेखनीय है कि चीन के प्रधानमंत्री केपी ओली 20 मार्च से 27 मार्च तक चीन की यात्रा पर होंगे। इस दौरान उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल है। जिसमें नेपाल के उपप्रधानमंत्री, विदेश मंत्री कमल थापा, वित्तमंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल, वाणिज्य मंत्री दीपक बोहरा और प्रमुख सचिव सोमलाल सुबेदी आदि शामिल हैं। ओली चीन के प्रधानमंत्री के निमंत्रण पर चीन के दौरे पर होंगे। केपी ओली की यात्रा का प्रमुख एजेंडा चीन के ही साथ पारगमन और परिवहन समझौता करना भी है।

उल्लेखनीय है कि नेपाल चीन के साथ भेंट कर समुद्री व्यापार के नए रास्ते तलाश सकता है। उल्लेखनीय है कि नेपाल में नए संविधान के गठन के बाद मधेसियों ने आंदोलन तेज कर दिया। नेपाल के पास समुद्री व्यापार या व्यापार के लिए समुद्री रास्ते के तौर पर कोलकाता के बंदरगाह का उपयोग किया जाता है। ऐसे में नेपाल और भी समुद्री रास्ते तलाश रहा है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -