नेपाल में नहीं दिखेंगे भारतीय टीवी चैनल
नेपाल में नहीं दिखेंगे भारतीय टीवी चैनल
Share:

काठमांडू : नेपाल में भारतीय चैनलों का प्रसारण अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया जाएगा। यह बात नेपाल के केबल टीवी आॅपरेटर्स द्वारा कही गई है। मामले में संविधान का विरोध कर रहे मधेशियों द्वारा कहा गया है कि भारत से सटी नेपाल की प्रमुख जांच चौकी को बंद किए जाने का विरोध इन चैनलों द्वारा किया जा रहा है। जिसके लिए इन्होंने अनिश्चितकाल के लिए ब्लैकआउट के माध्यम से कैबल प्रसारण में भारतीय चैनलों का प्रसारण न किए जाने की बात की है। 

मिली जानकारी के अनुसार मधेशियों के विरूद्ध जवाबी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर कैबल आॅपरेटरों द्वारा बैठक आयोजित कर इस तरह का फैसला लिया गया। जिसमें यह कहा गया है कि नेपाली केबल आॅपरेटर्स भारतीय चैनलों को प्रसारित नहीं करेंगे।

इस संबंध में फेडरेशन आॅफ केबल टेलिविजन एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील प्रजौली ने कहा कि भारतीय चैनलों का प्रसारण बंद करने का निर्णय लिया गया। इनका कहना है कि भारत नेपाल के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप कर रहा है इससे इसकी संप्रभुता प्रभावित हो रही है। इस मामले में फेडरेशन द्वारा कहा गया कि चितवन, पोखरा और महेंद्र नगर में हिंदी चैनलों का प्रसारण पहले से ही थमा हुआ है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -