विवादों में फंस चुकी सोनाक्षी व मलाइका.....
विवादों में फंस चुकी सोनाक्षी व मलाइका.....
Share:

एक समारोह में शिरकत करने नेपाल पहुंची बॉलीवुड की दो खूबसूरत बालाओ में शामिल अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा व अभी अरबाज के साथ में अपने विवादों के चलते सुर्खियों में छाई हुई अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के स्वागत में नेपाल की सेना उस समय विवादों में आ गई, जब शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने वर्दी में हवाईअड्डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और मलाइका अरोड़ा की अगवानी की। जिसके बाद से ही यह दोनों ही अभिनेत्रियां विवादों के घेरे में आ चुकी है।

जब यह खबर एक दम से सुर्खियों में आई तो इसके बाद सेना और सरकार से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दे की यह दोनों ही खूबसूरत अभिनेत्रियां नेपाल आर्मी वाइव्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आई हुई थीं।

यह कार्यक्रम पिछले साल आए विनाशकारी भूकंप के पीड़ितों के सहायता के लिए किया था। इस संस्था की प्रमुख सेना जनरल राजेंद्र छेत्री की पत्नी हैं। अभी वैसे अपनी इन सुर्खियों के कारण चर्चा में आई इन दोनों ही अभिनेत्रियों ने कोई भी प्रतिक्रियां नहीं दी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -