नील की मेहंदी सेरेमनी की सामने आई आई फोटोज....
नील की मेहंदी सेरेमनी की सामने आई आई फोटोज....
Share:

अभिनेता नील नितिन मुकेश जो आज रुक्मणी सहाय के हो जाएंगे. जी हाँ, 9 फरवरी यानि की आज नील रुक्मणी सहाय के साथ में शादी के बन्धन में बंधने वाले है. जिसकी जोरो शोरों से तैयारियां की जा रही है. नील और रुक्मणी की शादी का कार्ड भी कई मायनों में खास है.

मशहूर सिंगर मुकेश के पोते नील नितिन मुकेश की मेहंदी सेरेमनी बुधवार को होटल रेडिसन में ऑर्गनाइज की गई. 'द वेडिंग स्टोरी' नामक फेसबुक पेज पर नील की मेहंदी सेरेमनी की कई फोटोज शेयर की गई हैं. फंक्शन में नील लाल शेरवानी तो उनकी मंगेतर रुक्मणी लाइट ग्रीन रंग के लहंगे में दिखाई दे रही हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि जोड़ी ने वेन्यू में रिक्शे से एंट्री की. 

ऐसा है वेडिंग शेड्यूल...
7 फरवरी की रात जोड़ी की कॉकटेल पार्टी का आयोजन हुआ. बुधवार 8 फरवरी को सगाई और संगीत सेरेमनी हुई. 9 फरवरी को जोड़ी के फेरे होंगे. वेडिंग में करीब 500 गेस्ट शामिल होंगे. इनकी शादी का रिसेप्शन 17 फरवरी को मुंबई में होगा, जिसमें कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल होंगे.
 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -