GHKKPM: शादी के बंधन में बंधे ऑन-स्क्रीन देवर-भाभी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
GHKKPM: शादी के बंधन में बंधे ऑन-स्क्रीन देवर-भाभी, सामने आईं खूबसूरत तस्वीरें
Share:

स्‍टार प्‍लस के लोकप्रिय सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में (ghum hai kisikey pyaar meiin) में लीड रोल निभाने वाले अभिनेता नील भट्ट और अदाकारा ऐश्‍वर्या शर्मा शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने एक साल से अधिक समय तक एक दूसरे को डेट किया और अब दोनों शादी कर चुके हैं। आप सभी को बता दें कि इन दोनों ने इसी साल के जनवरी महीने में एक दूसरे से सगाई कर ली थी।

वहीं सगाई के वक्‍त ही दोनों के रिश्‍ते का सच सामने आया था। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बीते साल अक्‍टूबर में शुरू हुए शो गुम है किसी के प्यार में के सेट पर ही दोनों पहली बार मिले थे और उसके बाद दोनों धीरे-धीरे करीब आ गए। अब इस समय नील भट्ट और ऐश्‍वर्या शर्मा की शादी की रस्‍मों की तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं अब दोनों के शादी का पहला फोटो भी सामने आ गया है। आपको बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा और नील की शादी उज्जैन में हो रही है। जी दरसल ऐश्वर्या बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्‍लुक रखती हैं।

इस वजह से नील और ऐश्‍वर्या ने शादी के ल‍िए उज्‍जैन को ही चुना। आपको यह भी बता दें कि ऐश्‍वर्या ने इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। हालाँकि ऐश्वर्या को बचपन से ही एक्‍टर बनने की चाहत थी और इसी के चलते वह अभिनय की दुनिया में आगे बढ़ी। ऐश्वर्या को आपने वेबसीरीज माधुरी टाकीज में भी देखा होगा। फिलहाल उनकी शादी के फोटोज धूम मचा रहे हैं।

दुल्हन को लेने घोड़ी पर निकले नील भट्ट, सामने आया बारात का वीडियो

हो गई नील भट्ट और ऐश्‍वर्या की हल्‍दी-संगीत सेरेमनी, सामने आए फोटोज और वीडियो

दुल्हन को लेने घोड़ी पर निकले नील भट्ट, सामने आया बारात का वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -