दुल्हन को लेने घोड़ी पर निकले नील भट्ट, सामने आया बारात का वीडियो
दुल्हन को लेने घोड़ी पर निकले नील भट्ट, सामने आया बारात का वीडियो
Share:

टीवी सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin) में नजर आने वाले विराट यानी स्टार नील भट्ट (Neil Bhatt) आज के दिन का जश्न मना रहे हैं। जी दरअसल नील के लिए आज का दिन बड़ा ही खास है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज यानी 30 नवंबर को नील भट्ट अपनी मंगेतर ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के साथ सात फेरे लेने वाले हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi (@neiwarya__world)

इन सभी के बीच नील भट्ट अपनी दुल्हनिया को लाने के लिए रवाना हो गए हैं। जी हाँ और इस बात का सबूत नील भट्ट की बारात का एक वीडियो है जो आप देख सकते हैं। जी दरअसल इस वीडियो में नील भट्ट पूरे गाजे बाजे के साथ जाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान के कई फोटोज भी सामने आये हैं जो आप यहाँ देख सकते हैं। वैसे सफेद रंग की शेरवानी में नील भट्ट किसी रियायत के राजकुमार लग रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi (@neiwarya__world)

इस वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि नील भट्ट की बारात में लोग जमकर हंगामा मचा रहे हैं। आप देख सकते हैं इस वीडियो में नील भट्ट भी दूल्हा बनकर डांस भी कर रहे हैं। इस वीडियो में नील भट्ट के चेहरे की खुशी देखने लायक है। इसी के चलते नील भट्ट का ये वीडियो कुछ समय में ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो को जो देख रहा है वह ख़ुशी से झूम रहा है और नील को बधाई दे रहा है। भले ही शो में पाखी-विराट का मिलन ना हुआ हो लेकिन असल जिंदगी में दोनों मिलने जा रहे हैं।

हो गई नील भट्ट और ऐश्‍वर्या की हल्‍दी-संगीत सेरेमनी, सामने आए फोटोज और वीडियो

GHKKPM: सई-विराट की जिंदगी में तबाही मचाने के लिए होगी इस हसीना की एंट्री!

असल जिंदगी में विराट की दुल्हन बनने जा रहीं हैं पाखी, उज्जैन में इस दिन लेंगे सात फेरे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -