अनीता भाभी बनकर नेहा पेंडसे ने मचाया धमाल, रेड साड़ी में नजर आईं कातिलाना
अनीता भाभी बनकर नेहा पेंडसे ने मचाया धमाल, रेड साड़ी में नजर आईं कातिलाना
Share:

टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में इन दिनों अनीता भाभी बदल गईं हैं। जी हाँ, इस शो को खूब पसंद किया जाता है। ऐसे में इस शो में नजर आने वाली सौम्या टंडन ने अब शो को अलविदा कह दिया है। वहीँ उनकी जगह शो में नजर आ रहीं हैं एक्ट्रेस नेहा पेंडसे। अब एक्ट्रेस नेहा पेंडसे ने शो में एंट्री कर ली है और शो से उनका लुक भी वायरल हो गया है। आप सभी को बता दें कि नेहा ने अपने पहले दिन की शूटिंग भी पूरी कर ली है और इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पहले दिन की शूटिंग के विजुअल्स शेयर किए हैं।

आप देख सकते हैं हाल ही में शूटिंग सेट से भी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में वह मनमोहन तिवारी का रोल प्ले करने वाले एक्टर रोहताश गौड़ के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। आप सभी को हम यह भी बता दें कि शो में मनमोहन का दिल अनीता भाभी पर फिदा रहता है और वह किसी ना किसी बहाने उनसे मिलने के लिए जाते रहते हैं।

नेहा के लुक के बारे में बात करें तो इन तस्वीरों में वह लाल साड़ी में जुल्म ढा रही हैं। वैसे नेहा पेंडसे की बात करें तो वह एक मराठी अदाकारा हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों के आलावा बॉलीवुड फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में भी काम किया है। बीते दिनों ही उनकी शादी हुई है और वह जल्द ही मराठी फिल्म जून में दिखाई देंगी। इस फिल्म के कई वीडियो वह इंस्टाग्राम पर शेयर कर चुकीं हैं।

आज कैसा है दिन क्या है शुभ मुहूर्त और राहुकाल, जानिए पंचांग

बंगलुरू के प्रख्यात बाइकर राजा रिचर्ड श्रीनिवासन का निधन

15 सबसे लोकप्रिय वेबसाइटों में से एक विकिपीडिया का आज है जन्मदिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -