नेहा कक्कड़ की बिदाई का वीडियो आया सामने, कुछ ऐसा रहा नेहा का हाल
नेहा कक्कड़ की बिदाई का वीडियो आया सामने, कुछ ऐसा रहा नेहा का हाल
Share:

24 अक्टूबर को नेहा कक्कड़ तथा रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध गए हैं। शनिवार को गुरुद्वारे में दोनों का विवाह हुआ, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में आप देख सकेंगे, कि दोनों ने एक ही रंग के आउटफिट्स पहने हैं। नेहा ने जहां क्रीम रंग का लहंगा पहना है। वहीं रोहनप्रीत ने भी इसी रंग की शेरवानी पहनी है। वीडियो में नेहा का परिवार भी साथ दिखाई दे रहा है। वही नेहा कि बिदाई का वीडियो भी सामने आया है जिसमे नेहा खुश के साथ नर्वस भी दिखाई दे रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mr. & Mrs. Singh are off to their new beginnings❤❤ #nehupreet #nehakakkar #rohanpreetsingh #bollywoodwaligali #nehudavyah #nehakakar #nehupreet #nehapreet

A post shared by BOLLYWOOD LEGENDS (@bollywoodwaligali) on

प्रशंसक दोनों की शादी से बहुत प्रसन्न हैं। सभी कमेंट्स कर इस प्यारी जोड़ी की प्रशंसा कर रहे हैं। नेहा और रोहनप्रीत के चेहरे पर शादी की प्रसन्नता स्पष्ट नजर आ रही है। आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत बहुत वक़्त से रिलेशनशिप में थे। किन्तु दोनों ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिलेशनशिप सोशल मीडिया पर कन्फर्म किया है। अब तक दोनों की मेहंदी, हल्दी तथा संगीत की तस्वीरें तथा वीडियो सामने आ चुके हैं।

शादी के पश्चात् 26 अक्टूबर को पंजाब में ग्रैंड रिसेप्शन होगा, जिसमें परिवार तथा दोनों के करीबी दोस्त सम्मिलित होंगे। रोहनप्रीत सिंह की बात करें तो वर्ष 2007 में शो सारेगामापा लिटिल चैंप में उन्होंने दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वह रिएलिटी सिंगिंग शो राइजिंग स्टार-2 में भी भाग ले चुके हैं। इसके पश्चात् रोहनप्रीत शो मुझसे विवाह करोगे में बतौर कंटेस्टेंट दिखाई आए थे। नेहा ने जब मेहंदी की तस्वीरें साझा की तो विशाल ने शादी में नहीं आने के लिए उनसे क्षमा मांगी। 

आदिपुरुष से हुई इस अभिनेता की नो एंट्री, नहीं निभाएंगे कोई किरदार

गुरुद्वारे में की शादी के बंधन में बंधी नेहा कक्कड़, सामने आया ये शानदार वीडियो

कंगना कर रही है जेल जाने का इंतजार, यूजर्स ने कहा- चुप करो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -