जल्द गुड न्यूज़ देने वाली हैं नेहा कक्क्ड़!, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही
जल्द गुड न्यूज़ देने वाली हैं नेहा कक्क्ड़!, ये तस्वीरें दे रहीं गवाही
Share:

मशहूर बॉलीवुड सिंगर और टीवी शो इंडियन आइडल की जज नेहा कक्कड़ इन दिनों चर्चाओं में हैं। जी दरअसल हाल ही में उन्हें पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मुंबई के बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ढीले कपड़ों में नजर आईं। मिली जानकारी के तहत बांद्रा नेहा कक्कड़ अपने पति रोहनप्रीत के साथ शॉपिंग के लिए आईं थी। आप सभी देख सकते हैं सिंगर नेहा कक्कड़ यहां पति का हाथ पकड़े घूमती हुई दिखाई दीं। इस दौरान नेहा ने ब्लैक कलर की लूज़ टी-शर्ट पहनी थी और ट्राउज़र पहना था जिसे देखकर ऐसा लग रहा था कि नेहा शायद कोई गुड न्यूज़ देने वाली हैं।

आप जानते ही होंगे उन्होंने इंडियन आइडल के शो से भी छुट्टी ले रखी है और काफी समय से नेहा लूज कपड़ों में नजर आ रहीं हैं। इसी के चलते यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह गर्भवती है। वैसे आप देख सकते हैं तस्वीरों में नेहा कक्कड़ को मुंबई के बांद्रा में एक शॉप के सामने देखा गया और इस दौरान वह बेहद खुश नजर आ रहीं थी। इस दौरान नेहा – रोहन एक दूसरे का हाथ थामे नजर आए। अब सोशल मीडिया पर दोनों की यह तस्वीरें बहुत पसंद की जा रही हैं।

वैसे आप जानते ही होंगे कि नेहा कुछ दिन पहले ही छुट्टी के बाद वापस मुबंई लौटी हैं। उन्हें जब मुंबई एयरपोर्ट पर रोहनप्रीत के साथ देखा गया था, तब भी नेहा ने लूज़ टी-शर्ट ही पहनी थी। उसी के बाद से नेहा की प्रेगनेंसी को लेकर काफी सवाल उठने लगे हैं। हालाँकि अब तक नेहा ने इस पर चुप्पी नहीं तोड़ी है।

Pegasus मामले पर एमनेस्टी इंटरनेशनल का बड़ा U-टर्न, अब बोला- वो सूची जासूसी टारगेट की नहीं थी...

शादी करने जा रहे दूल्हे को अपने साथ ले भागी घोड़ी.... पीछे-पीछे दौड़ते रहे बाराती

मलाइका से तलाक के 4 साल बाद अरबाज ने किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -